फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या CCTV में फुटेज में दिखा शख्स ही रणजीत का कातिल? पुलिस ने गोरखपुर से उठाया एक करीबी

Mon, 03 Feb 2020 04:00 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
CCTV फुटेज व रणजीत बच्चन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स कंबल लपेटे उसी जगह से गुजरता दिखाई दे रहा है, जहां आज सुबह रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या की गई। कहा गया है कि इस व्यक्ति के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

संदिग्ध के बारे में सूचना मोबाइल नंबर 9454400137 पर या मेल आईडी cplkw137@gmail.com पर दे सकते हैं।
 

वारदात के तार गोरखपुर में भी खंगाले जा रहे हैं। हत्या की खबर आते ही पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम गुलरिहा के पतरका टोला में बन रहे रणजीत के आश्रम में पहुंच गई। वहां पर आश्रम के पीछे बने टीनशेड में ताला बंद था लेकिन उसकी भी जांच की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
निर्माणाधीन आश्रम पर पुछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने वहां से रणजीत के एक करीबी को उठाकर पूछताछ कर रही है। उधर, बिछिया स्थित उनके रिश्तेदार के घर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की है। अब तक की जांच के बाद पुलिस का कहना है कि छानबीन में कुछ खास हासिल हो सका है। जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ में रविवार सुबह अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के लालालोगों की अहिरौली का मूल निवासी रणजीत बच्चन ने गुलरिहा के पतरका टोला में वृद्धाश्रम का निर्माण कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगा दी।
विज्ञापन

3 of 5
ranjeet bachchan - फोटो : amar ujala
क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने रिश्तेदार, दोस्त और उनके निर्माणाधीन आवास पर जाकर पूछताछ की। रणजीत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली युवती से भी पुलिस ने संपर्क किया लेकिन युवती दर्ज केस के अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दे सकी। सीओ क्राइम प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर में उसके आवास आदि पर जांच की गई है लेकिन कहीं भी कुछ खास नहीं मिला है।

4 of 5
रणजीत बच्चन - फोटो : amar ujala
दुष्कर्म के दो मामलों में भी फंसे थे रणजीत
गोरखपुर पुलिस ने उसके लालालोगो की अहिरौली स्थित पैतृक आवास पर पहुंच कर भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक रणजीत बच्चन ने दो शादियां की थीं। एक केस रणजीत के खिलाफ गोरखपुर के महिला थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

इसके अलावा शाहपुर थानाक्षेत्र में असुरन की रहने वाली एक अन्य महिला ने भी दुष्कर्म, छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मुकदमे दर्ज होने के बाद गोरखपुर की पुलिस ने उसके कथिक वृद्धाश्रम का बोर्ड भी उखाड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणजीत बच्चन की पत्नी कालिंदी शर्मा। - फोटो : amar ujala
लखनऊ में अपने मित्र के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले रणजीत बच्चन (Ranjeet Bachchan) की रविवार सुबह सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। रणजीत बच्चन विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे थे। वह सपा के लिए गोरखपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाते थे।

रणजीत बच्चन मूल रूप से गोरखपुर जिले के गोला के अहरौली पंचगांवा के रहने वाले थे, जोकि मौजूदा समय में लखनऊ में हजरतगंज की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें