सांसद रवि किशन शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला।
एक सांसद के रूप में रवि किशन अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की कोशिश की है। क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों पर वह लगातार मुखर रहे हैं। सभी नागरिकों के लिए आवश्यक मतदान, भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, बॉलीवुड में ड्रग नेटवर्क, भोजपुरी में अश्लीलता और तमाम सारे अन्य मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी।