फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में क्यों भड़क गईं फिल्म अभिनेत्री अक्षरा, कहा- धोखा हुआ है

Mon, 30 Dec 2019 06:31 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
akshara singh - फोटो : अमर उजाला
सिने कलाकार अक्षरा सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें वह अपने साथ हुए धोखे के बारे में बता रही हैं। यह वीडियो उन्होंने गोरखपुर में बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसे लेकर उनके फैंस काफी आक्रोश में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
akshara singh - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गोरखपुर में हर साल पूर्वांचल आइकॉन अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल भी यह कार्यक्रम गोरखपुर के रेलवे स्टेडियम में बड़े धूमधाम से हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बॉलीवुड स्टार गोविंदा और फिल्म अभिनेत्री अक्षरा आई हुई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
akshara singh
फिल्म अभिनेत्री अक्षरा ने आयोजकों पर धोखा देने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि गोरखपुर आने के बाद आयोजकों ने उनसे न तो कोई संपर्क साधा और न ही आयोजन स्थल के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही फीस भी नहीं दी।

4 of 5
akshara singh
ऊर्जा संस्था की ओर से शनिवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित हुए समारोह में फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह शामिल होने के चर्चे थे। आयोजकों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए गोविंदा के अलावा अक्षरा सिंह के इस आयोजन में आने का वीडियो भी जारी किया गया, लेकिन शनिवार को कार्यक्रम के दौरान वह नहीं दिखीं तो इस बारे में लोग जिज्ञासा जाहिर करने लगे। रविवार को यूट्यूब पर एक मिनट 37 सेकेंड के वीडियो में अक्षरा ने कहा कि आयोजकों ने उनके साथ गलत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
govinda - फोटो : अमर उजाला
वहीं, ऊर्जा संस्था के निदेशक अजय जायसवाल ने अक्षरा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में जिस भी कलाकार को आमंत्रित किया जाता है, उन्हें एडवांस में पैसे दे दिए जाते हैं। फिल्म अभिनेता गोविंदा को भी पूरा भुगतान किया गया तो वह कार्यक्रम में आए। ऐसे में अक्षरा सिंह के आरोपों के पीछे की बात को आसानी से समझा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें