फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाम में भारी गिरावट: नासिक में बेवक्त बारिश में भीगा प्याज, गोरखपुर मंडी में बहा रहा आंसू

Sat, 06 May 2023 01:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
प्याज। - फोटो : iStock
अक्सर ही अपनी ऊंची कीमत से लोगों के आंसू निकालने वाले प्याज का दम निकल गया है। इन दिनों प्याज की आवक मांग की तुलना में काफी अधिक है। ऐसे में व्यापारियों को प्याज सस्ते दामों पर बेचना पड़ रहा है।

महेवा स्थित थोक मंडी में हर दिन प्याज की खपत 120 से 160 टन के बीच है। लेकिन, इन दिनों करीब 200 टन प्याज प्रतिदिन मंडी में आ रहा है। यहां सबसे ज्यादा प्याज महाराष्ट्र के नासिक से आता है। मध्य प्रदेश के इंदौर और बंगाल से भी प्याज मंडी में आता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
प्याज - फोटो : iStock
करीब 15 दिन पहले नासिक में असमय बारिश हो गई। ऐसे में कारोबारियों ने प्याज खराब होने से पहले इसे जल्द बेचने की कवायद शुरू कर दी है। इसका नतीजा है कि इन दिनों महेवा मंडी में प्याज ज्यादा आ रहा है। भीगने के कारण बोरे में काफी मात्रा में प्याज खराब निकल रहे हैं, इससे व्यापारी प्याज को औने-पौने दामों पर बेच रहे हैं।



 
विज्ञापन

3 of 6
प्याज - फोटो : अमर उजाला
थोक मंडी में शुक्रवार को प्याज का कीमत 11 रुपये से 15 रुपये के बीच रहा। 11 से 13 रुपये के बीच, जो प्याज मंडी में है, वह काफी खराब निकल रहा है। वहीं 14 से 15 रुपये किलो बिकने वाले प्याज की क्वालिटी अच्छी है। फुटकर बाजार में प्याज 16 से 20 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि अगले सप्ताह से अच्छी प्याज बाजार में आ जाएगा, इससे प्याज का कीमत अच्छा मिलेगा।
 

4 of 6
प्याज - फोटो : अमर उजाला
प्याज व्यापारी शम्स अहमद राइन ने कहा कि नासिक में बारिश के कारण प्याज खराब हो रहा है, व्यापारी जल्द से जल्द इसे बेचना चाहते हैं, ऐसे में मांग की तुलना में काफी अधिक प्याज का आवक मंडी में हो रहा है।

प्याज व्यापारी रतन ने कहा कि मंडी में इन दिनों जो प्याज आ रहा है, वह काफी खराब निकल रहा है। इससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों को आने वाले दिनों में प्याज के दाम में तेजी आने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन

5 of 6
मूली। - फोटो : Pixabay
थोक में 30 रुपये किलो बिक रही मूली
ठंड के मौसम में पांच रुपये किलो बिकने वाली मूली इन दिनों थोक मंडी में 30 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं फुटकर बाजार में मूली 60 रुपये किलो तक बेची जा रही है। थोक सब्जी व्यापारी अवध गुप्ता ने बताया कि इन दिनों मूली का सीजन नहीं है। मंडी में जो मूली है, वह छत्तीसगढ़ से आ रही है। वह भी मांग की तुलना में काफी कम है, इसलिए मूली के दाम बढ़े हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अदरक। - फोटो : अमर उजाला
चाय की चुस्की के साथ खाने का भी जायका बिगाड़ रहा अदरक
चाय के साथ ही सब्जियों का जायका बढ़ाने वाले अदरक के भाव बढ़ गए हैं। आवक कम होने से अदरक के दाम थोक मंडी में 200 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं फुटकर मंडी में यह 250 रुपये किलो तक बिक रहा है। महंगा होने के कारण अदरक अधिकतर चाय की दुकानों से गायब है।

एक सप्ताह पहले थोक मंडी में अदरक की कीमत 80 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच थी, लेकिन लगन खुलने के बाद अचानक से अदरक की मांग में उछाल आ गया। मांग की तुलना में आवक कम होने से एक सप्ताह में अदरक के दाम दोगुने हो गए हैं। असुरन के सब्जी दुकानदार राकेश ने बताया कि अधिकर लोग पांच या 10 रुपये के अदरक खरीदते हैं, ऐसे में इतना महंगा अदरक बेचने में नुकसान उठाना पड़ेगा।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें