फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2018: मां दुर्गा को खुश करना है तो इन 9 दिनों में पहनें इस रंग के कपड़े

Tue, 20 Mar 2018 09:38 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
नवरात्रि में देवी मां के अलग-अलग रूपों की उपासना की जाती है। खास बात यह है कि नौं दिनों तक मां के स्वरूप के अनुसार विशेष रंग के कपड़ों को पहनने से विशेष लाभ मिलता है। आइये जानते है किस दिन कौन से रंग का कपड़ा पहनकर मां की अराधना करने से मां खुश होकर मनचाहा वरदान देती हैं।  
विज्ञापन

2 of 10
पहला दिन-
नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा जी के पहले स्वरूप ''शैलपुत्री'' की अराधना की जाती है। शैलपुत्री के कपड़ों का रंग लाल होता है। इसलिए नवरात्र के पहले दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिये। यह रंग सफलता, उत्साह, शक्ति, सौभाग्य एवं ताकत को दर्शाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
दूसरा दिन- 
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रहमचारिणी की पूजा कि जाती है। इस दिन लोगों को मां की अराधना रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहन कर करनी चाहिए।


 

4 of 10
तीसरा दिन- 
नवरात्र के तीसरे दिन मां चन्द्रघंटा की आराधना की जाती है। आज के दिन साधको को पीले रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 10
चौथे दिन- 
मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्माण्डा देवी का पूजन होता है। आज के दिन कूष्माण्डा देवी की स्तुति की जाती है। चौथे दिन साधकों को हरे रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 10
पांचवें दिन- 
नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कन्दमाता की उपासना की जाती है। आज के दिन जातकों को ग्रे रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
 छठें दिन- 
छठें दिन साधकों को ऑरेंज रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 

8 of 10
सातवें दिन- 
नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना की जाती है। इस दिन साधकों को सफेद रंग के कपड़े पहनने से लाभ मिलता है। 

9 of 10
आठवें दिन-
आठवें दिन दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी की पूजा की जाती है। महागौरी का स्वरूप गुलाबी रंग का होता है, इसलिए आज के दिन साधकों को गुलाबी रंग के कपड़ों का अधिक प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

10 of 10
नौवें दिन- 
नवरात्र के नौवें दिन आदि शक्ति के नौवें स्वरूप मां सिद्धदात्री की आराधना की जाती है। मां सिद्धदात्री का रंग पूर्ण गौर वर्ण है इसलिए नौवें दिन साधकों को सफेद रंग के कपड़े पहनने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें