फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2025: इस वर्ष हुई इन अभिनेत्रियों की शादी, सभी के लुक्स ने जीता लोगों का दिल

Tue, 09 Dec 2025 02:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Year Ender 2025: इस वर्ष बहुत सी अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंध गईं। खासबात ये थी कि उनके लुक्स काफी खूबसूरत थे। यहां हम आपको उनके लुक्स की खासियत बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
year ender - फोटो : instagram
Year Ender : 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। ये वर्ष हर किसी के लिए कुछ खास और यादगार अनुभव लेकर आया। चाहे वह राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक या सोशल मीडिया की दुनिया हो, इस वर्ष ने उत्साह, आश्चर्य और नए ट्रेंड्स से भरी कई चीजों को जन्म दिया।

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में भी सितारों की खुशियों और उनके शानदार लुक्स ने सबका ध्यान खींचा। इसी वर्ष कई मशहूर अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंधीं, जबकि कुछ ने अपने करियर में महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए।

आइए, हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो इस वर्ष शादी के बंधन में बंध गईं। इन सभी ने अपने लुक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।
विज्ञापन

2 of 6
हिना खान - फोटो : instagram
हिना खान

सबसे पहले नजर डालते हैं टीवी एक्ट्रेस हिना खान के वेडिंग लुक पर नजर डालेंगे। हिना खान 4 जून को अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत सी साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा सिर पर अटैच किया था, जो देखने में कमाल का लग रहा था। उनके सिंपल साड़ी लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
विज्ञापन

3 of 6
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : instagram
सामंथा रुथ प्रभु 

साल के आखिरी महीने की पहली तारीख यानी कि 1 दिसंबर के मौके पर निर्देशक राज निदिमोरु के साथ शादी रचाई। इस दौरान उन्होंने लाल और गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने अपने बालों को स्लीक स्टाइल में बांधकर बालों में गजरा लगाया था। गोल्ड ज्वेलरी से उनका लुक और भी ज्यादा कमाल का लग रहा था।

4 of 6
प्राजक्ता कोली - फोटो : instagram
प्राजक्ता कोली

25 फरवरी के दिन एक्ट्रेस प्राजक्ता ने अपने बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ शादी रचाई। उनकी शादी की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं तो लोगों ने उनपर खूब प्यार बरसाया। 400 साल पुराने पिचवई पेंटिंग्स के कला रूप को समर्पित, प्राजक्ता के इस लहंगे पर हाथ का वर्क था। इस लहंगे को अनिता डोंगरे ने डिजाइन किया है। इसके साथ उन्होंने एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले दुपट्टे को स्टाइल किया है।
विज्ञापन

5 of 6
सारा खान - फोटो : instagram
सारा खान

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सारा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक के साथ अक्टूबर में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी, लेकिन अब उन्होंने धूमधाम से निकाह और सात फेरे लिए। उनका सात फेरों वाला लुक बेहद ही खूबसूरत था। लाल रंग के शादी के जोड़े में वो बेहद कमाल की लग रहीं थीं। अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने पहाड़ी गोल्ड ज्वेलरी कैरी की थी, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अविका गौर - फोटो : instagram
अविका गौर

टेलीविजन की बालिका वधु अविका गौर और सोशल वर्कर मिलिंद चंदवानी ने 30 सितंबर को कलर्स चैनल से एक शो में सात फेरे लिए। इस दौरान अविका ने खूबसूरत सा लाल लहंगा पहना था। भारी पारंपरिक गहनों के साथ एक्ट्रेस ने माथे पर कमकुम लगाई थी, जो उनके लुक को बाकियों से अलग बना रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें