Year Ender 2024: वो कहते हैं न कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती... इस बात को चरितार्थ किया है यूपी के बागपत जिले की रहने वाली नैंसी त्यागी ने।
इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते-बनाते नैंसी पर कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उतरीं, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज पोस्ट करना शुरू किया था, तो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। पर, आज के समय में वही लोग नैंसी त्यागी की पोस्ट को शेयर कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, जहां एक तरफ कई सेलेब्स बड़े-बड़े डिजाइनर्स द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े पहनकर 77वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उतर रहे थे, वहीं नैंसी खुद के द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनकर रेड कारपेट पर उतरीं। इस दौरान हर कोई उन्हें देखता रह गया। कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान उनके तीन लुक्स लोगों के सामने आए, जिनको हम साल खत्म होने के पहले एक बार फिर दिखाने जा रहे हैं।