फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: इस साल दुल्हनों को पसंद आए इन रंगों के लहंगे, जिन पर से नहीं हटी लोगों की नजरें

Sun, 31 Dec 2023 10:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बात करें 2023 की तो इस साल लाल रंग के साथ-साथ कई अन्य रंगों के लहंगे भी दुल्हनों की पहली पसंद बने। 
विज्ञापन
1 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
Year Ender 2023: होने वाली हर दुल्हनें अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए कई-कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। शादी जिंदगी में सिर्फ एक बार होती है, इसी वजह से अपने शादी के दिन को और खास बनाने के लिए दुल्हनें मेकअप से लेकर परफेक्ट लहंगे की तलाश करती हैं। शादी के लिए सबसे स्पेशल होता है लहंगे का रंग का चुनाव करना। हर साल फैशन के साथ ट्रेंड बदलता रहता है।

वैसे तो लाल रंग का लहंगा दुल्हनों के लिए हमेशा एवरग्रीन होता है लेकिन अगर बात करें 2023 की तो इस साल चटक लाल रंग को साइड करके दुल्हनों की पसंद कई अन्य रंग के लहंगे बने। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही रंगों के लहंगे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल दुल्हनों की पसंद बने। ये लहंगे इतने खूबसूरत थे, कि लोगों की नजर इस पर से हट नहीं रही थी। 
विज्ञापन

2 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
पेस्टल पिंक

हाल ही में बानी इश्क दा कलमा फेम एक्ट्रेस ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज के साथ सीक्रेटली शादी की। एक्ट्रेस का पेस्टल पिंक लहंगा इतना खूबसूरत था, कि उस पर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल था। इस लहंगे पर काफी ज्यादा भारी वर्क था। 
विज्ञापन

3 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
आइवरी शेड

इस साल परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए। परिणीति ने अपनी शादी के दिन पेस्टल और डार्क रंग को साइड करके आइवरी शेड को चुना। ये देखने में गोल्डन जैसा होता है, लेकिन इसका लुक बेहद खूबसूरत लगता है। इस लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। 

4 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
डार्क पिंक

अपनी शादी के दिन मसाबा ने अपने ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा का रानी कोर लहंगा सेट कैरी किया, जो खासतौर पर उनके लिए ही तैयार किया गया था। इस लहंगे का रंग चटक गुलाबी था। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ज्यादातर लड़कियों को पिंक रंग पसंद आता है, ऐसे में होने वाली कई दुल्हनों ने मसाबा के लहंगे से टिप्स लेकर ब्राइडल लहंगा बनवाया। 
विज्ञापन

5 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
सॉफ्ट पिंक

बात करें सॉफ्ट पिंक रंग की तो ये रंग लड़कियों को बेहद पसंद आता है। ऐसे में अथिया शेट्टी ने अपनी शादी में सॉफ्ट पिंक रंग के लहंगे को ही प्राथमिकता दी। उनका ये लहंगा बेहद ही कमाल का लग रहा था। ये रंग हर किसी के ऊपर जचता भी है। 
विज्ञापन

6 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
बेज कलर

अपने वलीमे में स्वरा भास्कर ने बेज रंग का बेहद ही खूबसूरत और भारी लहंगा कैरी किया था। इस लहंगे पर गोल्डन वर्क के साथ बीड्स को ऐड किया गया था। एक्ट्रेस के लहंगे में दुपट्टे के किनारे पर गोल्डन गोटा पट्टी को जोड़ा गया था, जिसमें उनका लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। लोगों ने इस लहंगे को भी इस साल काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
रेड और गोल्डन

ये एक ऐसा कलर कॉम्बिनेशन है, जो एवरग्रीन है। ऐसे में इस साल जब हार्दिक पांड्या ने दूसरी बार अपनी ही पत्नी नताशा से धूमधाम से शादी की, तो नताशा ने रेड और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था। नताशा का ब्लाउज और दुपट्टा भी लहंगे से मैच कर रहा था। इसके साथ ही नताशा ने अपने सिर पर बांधनी फैब्रिक का लाल दुपट्टा कैरी किया था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। लोगों को नताशा का ये लुक बेहद पसंद आया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें