फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: माधुरी दीक्षित से लेकर शिल्पा शेट्टी तक ने इस साल सीक्विन साड़ी को दी प्राथमिकता, देखें लुक

Thu, 14 Dec 2023 09:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2023 में हैवी साड़ियों को छोड़ अभिनेत्रियों ने सीक्विन साड़ी को प्राथमिकता दी। इस तरह की साड़ी में काफी ग्लैमरस लुक मिलता है।
विज्ञापन
1 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
Year Ender 2023: साल दर साल समय बदल रहा है। समय के साथ-साथ फैशन में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है लेकिन फैशन की दुनिया में आज भी कई चीजें ऐसी हैं, जो जस की तस बनी हुई हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं साड़ी की। साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो पहले भी महिलाओं की प्राथमिकता में शुमार थी, और आज भी। शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे साड़ी पहनना पसंद नहीं होगा।

फर्क बस इतना है कि समय के साथ साड़ी के टाइप में काफी बदलाव हो गया है। कभी महिलाओं को नेट फैब्रिक की साड़ियां पसंद थीं, तो कभी हैवी वर्क वाली, पर आज के समय में महिलाओं को सीक्विन साड़ी काफी पसंद आ रही है। इसका ट्रेंड बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की वजह से आया है। अगर बात करें 2023 की तो इस साल कई अभिनेत्रियों ने इवेंट्स में सीक्विन वर्क वाली साड़ी पहनकर शिरकत की है। इन सभी का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल का साड़ी लुक हर किसी को काफी पसंद आता है। वैसे तो वो अक्सर सिल्क की साड़ी पहनें नजर आती हैं, लेकिन इस साल उन्होंने कई मौकों पर सीक्विन साड़ी को प्राथमिकता दी थी। इस साड़ी में वो भी बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी

हमेशा अपने साड़ी लुक से लोगों का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का अंदाज किसी से छिपा नहीं हैं। वो साड़ी में एलिगेंट के साथ-साथ ग्लैमरस लुक तक दिखा चुकी हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने सीक्विन फैब्रिक की इंडो वेस्टर्न साड़ी में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया था। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में नगों वाले ईयररिंग पहने थे, और हाथों में खूबसूरत सा ब्रेसलेट पहना था। 

4 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
शनाया कपूर 

शनाया का ये सीक्विन साड़ी लुक देखने में काफी ज्यादा ग्लैमरस था। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्ट्रेट किया हुआ है। इसके साथ ही स्लीवलेस ब्लाउज के साथ इसका लुक और ज्यादा निखरकर आ रहा है। अपने लुुक को पूरा करने के लिए शनाया ने आई मेकअप को हैवी करते हुए बाकी मेकअप को लाइट रखा था।
विज्ञापन

5 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह 

एक्ट्रेस का लुक लोगों को काफी पसंद आया था। रकुल प्रीत सिंह इस साड़ी में काफी ग्लैमरस दिख रहीं हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्लीक स्टाइल में कैरी किया था। कानों में हैवी इयररिंग्स उनके लुक में चांर चांद लगा रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
रिया चक्रवर्ती 

कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपने इस साड़ी लुक की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। रिया ने अपने इस फोटोशूट के दौरान अपनी डायमंड रिंग्स भी फ्लॉन्ट की। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने लुक को ग्लॉसी मेकअप और लाइट लिप शेड के साथ कंप्लीट किया है, जो उनके लुक को काफी खूबसूरत बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
काजोल

काजोल अक्सर इवेंट्स में साड़ी पहनें देखी जाती हैं। वैसे तो उन्हें पारंपरिक साड़ियां काफी प्यारी लगती हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें भी कई जगहों पर सीक्विन साड़ी में ही देखा गया था। इस साड़ी को उन्होंने काफी खूबसूरती के कैरी किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें