फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: इस साल इन अभिनेत्रियों ने अपने प्रेगनेंसी लुक से जीता लोगों का दिल

Thu, 28 Dec 2023 11:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2023 में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की कई अभिनेत्रियां मां बनीं। इस दौरान उन सभी ने अपने प्रेगनेंसी लुक्स से भी लोगों का दिल जीता। 
विज्ञापन
1 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
Year Ender 2023: ये साल अपने आखिरी पड़ाव पर है, ऐसे में लोग नए साल यानी कि 2024 के स्वागत में जुट गए हैं। हर कोई बड़ी ही बेसब्री के साथ नए साल का स्वागत कर रहा है। हर साल समय के साथ-साथ फैशन भी बदलता रहता है। अगर बात करें मैटरनिटी फैशन की, तो अब समय बदल गया है। जहां पहले महिलाएं अपना बेबी बंप छिपा कर रखती थीं, वहीं आज के समय में हर महिला अपने बेबी बंप को जमकर फ्लॉन्ट करती हैं। 

ऐसे में आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस साल मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दरअसल, इस साल टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की कई अभिनेत्रियां मां बनीं। इन अभिनेत्रियों ने एक से बढ़कर एक ऐसी खूबसूरत ड्रेस पहनीं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए परफेक्ट विकल्प हैं। उन्होंने गर्भावस्था लुक्स का नया ट्रेंड सेट किया। हालांकि बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल किया लेकिन ज्यादातर लोगों ने उनपर जमकर प्यार बरसाया। 
विज्ञापन

2 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
स्वरा भास्कर

इसी साल शादी करने वालीं स्वरा भास्कर ने एक क्यूट के बेटे को भी जन्म दिया। उन्होंने अपना प्री मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया था, जिसमें उनके वेस्टर्न लुक्स बेहद क्लासी दिख रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
इलियाना डिक्रूज

इलियाना डिक्रूज ने इसी साल अपना बेब बंप दिखाकर लोगों को एकदम हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने अपने नन्हें राजकुमार का नाम Koa Phoenix Dolan रखा। हालांकि उन्होंने अपनी गर्भावस्था की ज्यादा तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं कीं, लेकिन जितनी भी फोटोज उन्होंने पोस्ट की थीं, वो बेहद खूबसूरत थीं। 

4 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
गौहर खान

गौहर ने इसी साल एक क्यूट के बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर अपने बेटे का नाम "जहान" रखा है। जब वो प्रेगनेंट थीं, तो अक्सर इसी तरह से सूट पहनें दिखाई देती थीं। उनके एथनिक लुक्स बेहद ही क्लासी रहते थे। 
विज्ञापन

5 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
इशिता दत्ता 

अपनी शादी के पांच साल बाद इस साल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ पेरेंट्स बन गए हैं। इसी साल इशिता ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया था।  उनके प्रेगनेंसी लुक्स काफी ज्यादा क्लासी रहते थे। 
विज्ञापन

6 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
दीपिका कक्कड़

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने रुहान रखा है। दीपिका कक्कड़ अपनी गर्भावस्था के समय में अक्सर फुल ड्रेस पहने दिखाई देती थीं। उनके लुक्स लोगों को काफी पसंद आते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
रुबीना दिलैक

हाल ही में रुबीना दिलैक ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। उन्होंने 27 दिसंबर को ही ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की। अपने गर्भावस्था के समय एक्ट्रेस ने अपने एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक तक में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उनके मैटरनिटी लुक्स लोगों को काफी पसंद आ रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें