फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: साल 2022 में इन ज्वैलरी का रहा ट्रेंड, हर एक्ट्रेस की बढ़ाई खूबसूरती

Fri, 02 Dec 2022 12:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
jewellery trends 2022 - फोटो : instagram
महिलाओं को गहनों का बहुत शौक होता है। खासतौर पर भारतीय महिलाओं का परिधान बिना गहनों के पूरा नहीं होता। फिर इस परंपरा को एक्ट्रेस कैसे ना निभाएं। देसी परिधान हो या फिर मॉडर्न, हर कपड़े के साथ मैच करती ज्वैलरी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। गुजरते साल 2022 में फिल्मी हसीनाओं ने कुछ ऐसी ज्वैलरी को पहना, जो ट्रेंड बन गई। तो चलिए देखें कौन सी वो ज्वैलरी रही, जिसे एक्ट्रेसेज ने पहनकर अपनी सुंदरता का जलवा दिखाया। 
विज्ञापन

2 of 8
पर्ल ज्वैलरी - फोटो : instagram
पर्ल ज्वैलरी
साल के बीच में कांस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने ड्रामेटिक डिजाइन के पर्ल नेकलेस को क्या पहना। हर किसी की निगाह दीपिका पर ही टिक गई। वहीं पर्ल की ज्वैलरी एक्ट्रेस को खूब पसंद आई। अलग-अलग डिजाइन चोकर, लेयर्ड नेकलेस, महारानी हार और ट्रेंडी स्टाइलिश डिजाइन में पर्ल की ज्वैलरी खूब पसंद की गई।
विज्ञापन

3 of 8
सिल्वर ज्वैलरी - फोटो : instagram
सिल्वर ज्वैलरी
सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी काफी समय से ट्रेंड में है। इस साल भी फैशनेबल और स्टाइलिश लुक के लिए एक्ट्रेस सिल्वर ज्वैलरी को कपड़ों के साथ मैच करते दिखीं। खूबसूरत डिजाइन के कड़े और ब्रेसलेट के साथ ही नेकपीस और ईयररिंग्स में नजर आईं। नेकपीस, ईयररिंग्स और कड़े को अलग-अलग पहनकर भी सिल्वर ज्वैलरी अच्छी लगती है। वेस्टर्न और एथिनिक दोनों ही तरह के वियर के साथ इसे कैरी किया जा सकता है।

4 of 8
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोन ज्वैलरी
एमरॉल्ड और रूबी जैसी महंगे स्टोन की ज्वैलरी भी पूरे साल एक्ट्रेस की पसंदीदा बनी रही। कियारा आडवाणी, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण ने खासतौर पर नेकलेस, ईयररिंग्स को कपड़ों के साथ मैच किया। जिसमे उनका खूबसूरत लुक देखने को मिला।
विज्ञापन

5 of 8
आलिया भट्ट - फोटो : social media
हूप्स ईयररिंग्स
हूप्स ईयररिंग्स महिलाओं के बीच हमेशा पसंद की जाती है। सिंपल लुक के लिए पतले हूप्स ईयररिंग्स खूबसूरत लगते हैं तो वहीं थोड़े चौड़े और मोटे गोल्डन हूप्स ईयररिंग्स वेस्टर्न लुक के साथ अच्छे दिखते हैं। आलिया भट्ट से लेकर नोरा फतेही हूप्स ईयररिंग्स को अक्सर पहने दिखीं। 
विज्ञापन

6 of 8
नोरा फतेही - फोटो : instagram
फंकी डिजाइन गोल्ड ज्वैलरी
ज्वैलरी में नई डिजाइन को लोग खूब पसंद करते हैं। इस साल थोड़ा लाइटवेट और हल्के-फुल्के डिजाइन की गोल्ड ज्वैलरी आकर्षण का केंद्र रही। जिसे पहनकर इन हसीनाओं ने कई मौकों पर खूबसूरत लुक दिखाया। 
विज्ञापन

7 of 8
kajol - फोटो : instagram
लाइटवेट नेकपीस
पिछले कुछ साल जहां चोकर नेकपीस को खूब पसंद किया गया था। वहीं साल 2022 में हल्की और पतली डिजाइन के नेकपीस को एक्ट्रेस पहने दिखीं। जो बेशक अगले साल भी ट्रेंड में रहेंगे। इन लाइटवेट से दिख नेकपीस में स्टोन, कुंदन और मोतियों की कारीगरी देखने को मिल रही है। जिसे लड़कियां भी पहनना पसंद करेंगी। 
विज्ञापन

8 of 8
deepika padukone - फोटो : instagram
हैवी ईयररिंग्स 
इस साल भी भारी-भरकम ईयररिंग्स का क्रेज खत्म नही हुआ। हैवी चांदबाली और झुमकों को पहनकर कई बार एक्ट्रेसेज का देसी लुक देखने को मिला। खासतौर पर साड़ी के साथ चूड़ी और ईयररिंग्स को मैच कर नेकपीस को डिच किया गया। जो कि बेशक अगले साल भी ट्रेंड में बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें