फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: जब बीटाउन की हसीनाओं ने पहन ली थी ऐसी ड्रेस, फैंस भी बोल पड़े-'फैशन के नाम पर कुछ भी....'

Sat, 12 Dec 2020 04:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
fashion - फोटो : instagram
हॉलीवुड की एक्ट्रेस तो हमेशा की अजब-गजब कपड़ों के साथ नजर आती हैं। लेकिन अब ये ट्रेंड बॉलीवुड में भी चल पड़ा है। बोल्ड और ग्लैमरस से लेकर अनोखे आउटफिट में बीटाउन की हसीनाओं नजर आ चुकी हैं। वैसे तो कोरोना वायरस के महामारी बनते ही पूरे देश में लॉकडाउन लग गया था। जिसका नतीजा था कि बॉलीवुड में भी बहुत कम शूटिंग हो पाई। वहीं कई सारे अवॉर्ड शो भी रद्द करने पड़े। लेकिन साल की शुरूआत में ही बीटाउन की हसीनाओं ने अपने हाई फैशन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। जिसे फैंस पूरे साल याद करते रहे। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर नुसरत भरूचा तक का नाम शामिल है। जिन्होंने अवॉर्ड शो में इतने बोल्ड कपड़े पहने कि हर किसी की निगाह बस उन पर ही रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा
साल 2020 की शुरूआत में ही प्रियंका चोपड़ा कपड़ों को लेकर फैशन एक्सपर्ट से लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं। ग्रैमी अवॉर्ड नाइट में प्रियंका रॉल्फ एंड रॉस के डिजाइन किए हुए गाउन में पहुंची। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन पूरे बेली तक थी। वहीं इस ड्रेस की नेकलाइन से बेली बटन भी शो हो रही थी। वहीं इसका टूल फैब्रिक इसे अलग बना रहा था। लेकिन प्रियंका की ये ड्रेस लोगों को जरा भी पसंद नहीं आई। और वो हर किसी के निगाह में किरकिरी बन गईं थीं। यहां तक कि फैशन एक्सपर्ट ने भी प्रियंका के इस ड्रेस की आलोचना की थी।
विज्ञापन

3 of 5
nusrat bharucha - फोटो : instagram
नुसरत भरूचा
साल की शुरूआत में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंची नुसरत भरूचा बेहद बोल्ड कपड़ों में नजर आईं थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही जमकर लोगों ने नुसरत को ट्रोल किया था। दरअसल, नुसरत ने बॉटल ग्रीन कलर का गाउन पहना था। जिसमे वन शोल्डर के साथ फुल स्लीव थी। वहीं इसे बोल्ड लुक देने के लिए थाई हाई स्लिट कट बनाया गया था। जो कि पूरे कमर के पास से शुरू था। वहीं इस गजब के बोल्ड ड्रेस में नुसरत टैटू फ्लांट करते दिखीं थीं। वहीं नुसरत ने अपने इस बोल्ड ड्रेस को लेकर ट्रोल होने के बाद कहा था कि वो अपने इस लुक में काफी कॉन्फि़डेंट थी।

4 of 5
urvashi rautela - फोटो : social media
उर्वशी रौतेला
केवल नुसरत भरूचा ही नहीं फिल्मफेयर के नॉमिनेशन राउंड में उर्वशी रौतेला भी बोल्ड अंदाज में पहुंची थीं। काले रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में जिसकी थाई हाई स्लिट काफी बोल्ड थी। जिसे देख यूजर ने कमेंट करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
मलाइका अरोड़ा
बोल्ड कपड़ों का जिक्र हो और मलाइका अरोड़ा का नाम ना हो। मलाइका तो हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को हैरान करती हैं। लेकिन जब ये हसीना कपूर खानदान के घर वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची तो लोगों ने इनके कपड़ों को देख जमकर कमेंट किया था। करीना कपूर के कजिन अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में मलाइका लाल रंग की फ्यूजन साड़ी में पहुंची थी। जिसके ब्लाउज की डीप प्लजिंग नेकलाइन ट्रोलर्स को जरा भी रास नही आई। जिसके बाद मलाइका को ट्रोलर्स ने खूब कमेंट किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें