फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: जब दुल्हनों ने लहंगे से मैच करा पहना मास्क, जमकर बटोरी थीं सुर्खियां

Mon, 07 Dec 2020 06:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिहीका बजाज - फोटो : instagram
साल 2020 खत्म होने को है। जिसके साथ ही लोगों को उम्मीद है कि नए साल में कोरोना महामारी से छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से साल 2020 लगभग ठप पड़ा था। लॉकडाउन लगने से सब चीजें बंद पड़ गई थीं। वायरस से बचने के लिए हाथों को धोने और मास्क पहनने की हिदायत हर किसी को दी गई थी। जिसे फैशन के शौकीन लोगों ने अपने स्टाइल से बना लिया। कपड़े से मैच करता मास्क जहां वायरस से बचाव का भी तरीका था वहीं स्टाइल के मामले में भी ये आगे रहा। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा ब्राइडल मास्क, जो दुल्हन के लहंगे से मैच करता बनाया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
मेकअप आर्टिस्ट के साथ दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
मास्क जहां वायरस प्रोटेक्ट करने के काम आता है। वहीं अब इसे मैचिंग का पहन कर आप स्टाइल के मामले में भी आगे रह सकते हैं। खासतौर पर ब्राइडल मास्क खूब सुर्खियों में रहा। लॉकडाउन में हुई शादी में अपने मैचिंग मास्क से सबसे ज्यादा सुर्खियों में आईं दु्ल्हन भवदीप कौर। जिन्होंने अपने हर दिन के फंक्शन में खूबसूरत मैचिंग मास्क पहना। 
विज्ञापन

3 of 5
bridal mask - फोटो : instagram
मेहंदी के फंक्शन के लिए तैयार इस ब्राइड ने जहां पीले रंग का फ्लोरल मास्क पहना था। वहीं शादी के जोड़े के साथ उसने लाल रंग का मास्क पहन रखा था। भवदीप के इस मैचिंग मास्क और लॉकडाउन में शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। 

4 of 5
bridal mask - फोटो : instagram
वहीं कई सारे फैशन ब्रांड ने अपने लेबल के मैचिंग मास्क बाजार में उतारे। जिनकी कीमत किसी नए आउटफिट से कम नही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bridal mask - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर खूबसूरत मास्क के साथ कई सारे ब्राइड्स की तस्वीरें आईं थीं। यहां तक लॉकडाउन के बाद शादी के बंधन में बंधी साउथ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल से लेकर राणा दग्गुबाती की पत्नी ने भी एंब्रायडरी वाले मास्क में फोटो शूट करवाया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें