फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकुइन साड़ी का दिखा क्रेज, करीना कपूर से लेकर जान्हवी तक इन सब हीरोइनों ने पहन बिखेरे जलवे

Thu, 19 Dec 2019 03:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : insatgram
साल 2019 खत्म होने वाला है। फैशन में अगर इस साल बात करें साड़ियों  की तो मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई सिकुइन शिमरी साड़ी का क्रेज बॉलीवुड पर साफ नजर आया। करीना कपूर से लेकर तारा सुतारिया, जान्हवी कपूर और नुसरत भरूचा तक सबने खास मौकों पर इसे पहनना पसंद किया। चलिए देखें इन हीरोइनों के सिकुइन साड़ी में बेहतरीन लुक।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : insatgram
डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के मंच पर करीना कपूर ने रोज पिंक कलर की मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। साड़ी को गोल्डेन कलर के ब्रालेट के साथ पेयर कर करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : insatgram
कृति ने मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई आईवरी कलर की साड़ी पहनी थी। लो बन और मैचिंग ब्लाउज संग कृति का लुक बिल्कुल परफेक्ट था।

4 of 7
- फोटो : insatgram
जान्हवी कपूर भी मनीष मल्होत्रा की सिकुइन साड़ी के क्रेज से बच नहीं पाईं। पर्पल कलर की खूबसूरत शिमरी साड़ी में कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : insatgram
मैटेलिक सिल्वर रंग की सिकुइन साड़ी में दिवाली पार्टी के दौरान तारा सुतारिया के लुक ने खूब चर्चाएं बटोरी। सिल्वर रंग के डीप वी नेक के ब्लाउज के साथ साड़ी को पेयर किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : insatgram
करिश्मा कपूर ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई काले रंग की सिकुइन साड़ी  को लक्मे फैशन वीक की पार्टी में पहना था। लो बन और न्यूड लिप के साथ करिश्मा का लुक परफेक्ट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : insatgram
इसके अलावा जैकलीन फर्नाडिस, भूमि पेडनेकर भी मनीष मल्होत्रा की सिकुइन साड़ी के क्रेज से बच नहीं पाईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें