बीज रंग के लहंगे पर फ्लोरल कढाई और सी ग्रीन ब्लाउज लहंगे में शिवांगी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ ये लुक परफेक्ट है। शिवांगी जोशी ने कलाकार अवार्ड शो के दौरान इस खूबसूरत लहंगे को पहन रखा था। जिसे देखकर कोई भी लड़की अपनी सगाई के सपने बुन सकती है। शिमरी ब्लाउज के सात फ्लोरल लहंगा और गोल्डेन किनारी का दुपट्टा सगाई के लिए परफेक्ट है।