फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के बाद Xiaomi ने लॉन्च किए स्पोर्ट्स शूज, नए कस्टमर्स के लिए है ये जबरदस्त ऑफर

Wed, 06 Feb 2019 04:39 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
xiaomi shoes
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में स्मार्ट शूज लॉन्च किए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक जाानकारी दी है और वेबसाइट पर इन शूज को लेकर क्राउडफंडिंग शुरू कर दी है, लेकिन इसे 15 मार्च से ही शिप किया जाएगा। कंपनी ने इन शूज की कीमत 2,999 रुपये रखी है, जिसे शुरुआती ग्राहकों को 500 रुपये की छूट के साथ 2,499 रुपये में सेल किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
xiaomi shoes
Mi Mens Sports Shoes 2 स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इनमें 5-इन-1 यूनि-मोल्डिंग टेक्नोलॉजी है। इसे बनाने के लिए 5 आलग-अलग मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिस वजह से ये शॉक-एब्जॉर्बेंट, ड्यूरेबल और स्लिप-रेसिस्टेंट है।
विज्ञापन

3 of 5
xiaomi shoes
इन शूज में फिशबोन स्ट्रक्चर अचानक आई मोच या एक्सिडेंटल स्प्रेन के खिलाफ सपोर्ट देता है। इन शूज में ब्रिदेबल और वॉशेबल फैब्रिक से बनाया गया है, जिस वजह से इन्हें आसानी से वॉश किया जा सकता है।

4 of 5
xiaomi shoes
कंपनी का दावा है कि इन शूज की डिजाइनिंग ऐसे की गई है जिससे पहनने वाले को ज्यादा ग्रिप मिल सके। ये शूज तीन कलर ब्लैक, डार्क ग्रे और ब्लू कलर में एवेलेबल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
xiaomi shoes
कंपनी के कैटेगरी और ऑनलाइन सेल के हेड रघू रेड्डी ने कहा, “कंपनी के लिए वर्ष 2019 काफी उत्साह से भरा रहा है। इस वर्ष हमने दो नई कैटेगरी पेश की हैं। हम अपने नए लाइफस्टाइल प्रोडक्ट को पेश कर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें