स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में स्मार्ट शूज लॉन्च किए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक जाानकारी दी है और वेबसाइट पर इन शूज को लेकर क्राउडफंडिंग शुरू कर दी है, लेकिन इसे 15 मार्च से ही शिप किया जाएगा। कंपनी ने इन शूज की कीमत 2,999 रुपये रखी है, जिसे शुरुआती ग्राहकों को 500 रुपये की छूट के साथ 2,499 रुपये में सेल किया जाएगा।