फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: स्टाइलिश दिखना है तो जरूरी हैं महिलाओं का ये बातें जानना

Sun, 13 Mar 2022 12:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों के स्टाइलिश कपड़े - फोटो : Instagram/realhinakhan
आजकल की महिलाएं फैशन और स्टाइल के मामले में आगे रहना चाहती हैं। उन्हें लगता है कि उनका हर आउटफिट बिल्कुल परफेक्ट नजर आए। ऐसे में जरूरी है कि वो कुछ बातों का ध्यान रखें। जिससे कि वो स्टाइल के मामले में बिल्कुल परफेक्ट रहें क्योंकि ये भी एक तरह की कला  है। जिसे जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानें वो कौन सी बातें हैं जिन्हें महिलाओं को जानना चाहिए जिससे कि हमेशा स्टाइलिश नजर आएं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वार्डरोब - फोटो : सोशल मीडिया
बॉर्डरोब को ऑर्गनाइज रखना
सबसे पहले जरूरी है कि अपने कपड़ों को अच्छे तरीके से मैनेज करके रखें। जिससे कि आप देख सकें कि आप के पास कितने कपड़ें हैं। अपनी जरूरत के मुताबिक कपड़ों को रखकर बाकी को हटा देने में समझदारी है। जिससे कि वॉर्डरोब में बिना वजह की भीड़ ना इकट्ठा हो। 
विज्ञापन

3 of 5
wardrobe - फोटो : istock
,सही टेलर है जरूरी
हमेशा स्टाइलिश दिखना है तो जरूरी है कि कपड़े बिल्कुल सही फिटिंग के हो। इसके लिए जरूरी है कि सही टेलर का साथ हो। जो आपके बॉडी टाइप के हिसाब से कपड़ों को बनाए। सही फिटिंग और साइज की ड्रेस से स्टाइलिश दिखने में आसानी होती है। 

4 of 5
सर्दियों के स्टाइलिश कपड़े - फोटो : instagram/deepikapadukone
टॉप और बॉटम वियर का काम्बिनेशन है जरूरी
स्टाइलिश दिखना है तो जरूरी है कि कपड़ों में टॉप वियर और बॉटम वियर को सही तरीके से मैच करके पहना जाए। जैसे कि अगर टॉप वियर को ढीली-ढाली फिटिंग का पहन रही हैं तो जरूरी है कि इसके साथ बॉटम टाइट फिटिंग का हो। वहीं अगर क्रॉप टॉप या फिर टाइट फिटिंग का टॉप हो तो बॉटम वियर को लूज फिटिंग का पहना जा सकता है। इसकी मदद से आप हमेशा स्टाइलिश दिख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दियों के स्टाइलिश कपड़े - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
सही शेप के कपड़े खरीदे
हमेशा ऐसे कपड़े खरीदे जो आपकी सही फिटिंग के हो। बहुत जल्दबाजी में या फिर भीड़भाड़ में कपड़े खरीदने से बचे। जब आपके पास भऱपूर समय हो तो ही कपड़ों पर पैसा निवेश करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें