Right Way To Wear Thermal Wear: सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए थर्मल वियर सबसे जरूरी कपड़ों में गिना जाता है। लेकिन कई लोग थर्मल पहनते तो हैं, पर उसे सही तरीके से नहीं पहन पाते, जिसकी वजह से ठंड से पूरी तरह बचाव नहीं हो पाता।
सही तरीके से थर्मल वियर पहनना न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि त्वचा को भी सुरक्षित रखता है। बदलते मौसम में अगर थर्मल सही तरह से पहना जाए तो सर्दी, जुकाम और शरीर में अकड़न जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है।
इसलिए यह जानना जरूरी है कि थर्मल पहनने का सही तरीका क्या है, किस कपड़े के नीचे इसे पहनना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।