फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Style Guide: पार्टी के लिए ऐसे हों तैयार कि सर्दी भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाए

Thu, 01 Jan 2026 12:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Style Guide: अगर आप नए साल की पार्टी में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो सर्दी के कपड़ों को खास अंदाज में स्टाइल करें। 
विज्ञापन
1 of 6
पार्टी के लिए ऐसे हों तैयार कि सर्दी भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाए - फोटो : Adobe stock
Winter Style Guide: अगर आप भी नए साल की पार्टी में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, लेकिन आपको सर्दी बहुत लगती है तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। दरअसल, आज-कल ठंड इतनी ज्यादा है कि आपको सर्दियों में पार्टी आउटफिट की नहीं, बल्कि ऐसे कपड़ों की जरूरत है जिससे शरीर को सर्दी से बचाया जा सके। पर, दिक्कत ये है कि सर्दी के कपड़ों को सही से स्टाइल करना हर किसी को नहीं आता।

ऐसे में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से आप सर्दी की पार्टी में भी सबसे स्टाइलिश दिख सकती हैं। सर्दियों के कपड़े पहनकर न सिर्फ आप ठंड से बचते हैं, बल्कि पार्टी में भी सबकी नजरें आप पर टिकी रहेंगी। तो बस इस बार अपने सर्दी के कपड़ों को नए तरीके से स्टाइल करें और कुछ फैशनेबल और ट्रेंडी लुक्स अपनाएं।  
विज्ञापन

2 of 6
स्मार्ट कोट्स और जैकेट्स - फोटो : Adobe stock
स्मार्ट कोट्स और जैकेट्स

सर्दियों में सबसे जरूरी और स्टाइलिश आउटफिट होता है कोट। आप एक क्लासिक ट्रेंच कोट, डबल-ब्रेस्टेड कोट या फिर एक लंबा कोट किसी ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं। इसे एक बेल्ट के साथ या बिना बेल्ट के पहन कर आप और भी आकर्षक दिख सकती हैं। चाहें तो इसे जींस और फिटिड टॉप के साथ कैरी करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
स्वेटर और टर्टल नेक - फोटो : instagram
स्वेटर और टर्टल नेक

आज के समय में एक बार फिर से पुराना फैशन वापस आ रहा है। ऐसे में आप चाहें तो प्यारे से स्वेटर या टर्टल नेक स्वेटर को जीन्स, स्कर्ट या ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ एक अच्छा पर्स और जूते पहनकर आप पार्टी में चार चांद लगा सकती हैं।
 

4 of 6
लेदर जैकेट - फोटो : Adobe stock

लेदर जैकेट

अगर आप पार्टी में कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो एक काले रंग की लेदर जैकेट को अपनी लुक में शामिल करें। लेदर जैकेट्स को आप ड्रेस या जींस के साथ पहनकर एक कूल लुक पा सकती हैं।


 
विज्ञापन

5 of 6
स्कार्फ और शॉल - फोटो : instagram
स्कार्फ और शॉल

सर्दी में गर्मी के साथ-साथ आपको स्टाइलिश लुक भी चाहिए होता है, तो स्कार्फ और शॉल को अपने आउटफिट का हिस्सा बनाएं। आप इसे ओवरकोट या स्वेटर के ऊपर पहन सकती हैं, जिससे आपकी लुक और भी परफेक्ट लगेगी। इसे साधारण तरीके से डालने की बजाय गले में अलग स्टाइल से डालें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये टिप्स करें फॉलो - फोटो : instagram
ये टिप्स करें फॉलो

सर्दियों में स्टाइल के साथ आराम भी चाहिए होता है। आप स्नीकर्स के साथ ड्रेस या स्कर्ट को अच्छे से पेयर कर सकती हैं। वहीं, अगर आप हाई हील्स पहनना चाहती हैं, तो काले रंग की हील्स के साथ शॉर्ट ड्रेस परफेक्ट रहेंगी। सर्दी बहुत लगती है तो ड्रेस के साथ फ्लीस लैगिंग्स कैरी करें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें