सर्दियां आ गई है। सर्दियों में लड़के या लड़कियों के पास स्टाइलिश दिखने के कई विकल्प हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग विंटर वियर में कई तरह के कपड़ों को कैरी करते हैं। स्वेटर, वुलन टाॅप, कुर्ता, कोट या ब्लेजर कई तरह के विंटर वियर आउटफिट को आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं और स्टाइलिश दिख सकते हैं। ये कपड़े आपको ठंड से बचाने के साथ ही ट्रेंडी लुक भी देते हैं। सर्द हवाओं से बचने के लिए लड़कियां ब्लेजर को कैरी कर सकती हैं। ब्लेजर को पहनने के तरीके से आप अपने लुक को कैजुअल, प्रोफेशनल या पार्टी स्टाइल दे सकते हैं। ब्लेजर को इस तरह से पहने ताकि आपका स्टाइल सबसे अलग लगे। साड़ी से लेकर सूट और जींस से लेकर ड्रेस तक कई तरह की अपनी नाॅर्मल ड्रेस पर आप ब्लेजर को कैरी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए ब्लेजर को कैरी करने का तरीका।