Winter Fashion Outfit: जनवरी का मौसम चल रहा है। ऐसे में हर किसी का हाल सर्दी से बेहाल है, लेकिन सर्दी में ही बाहर घूमने का भी मजा आता है। इसी के चलते लोग इसी मौसम में ही घूमने का प्लान बनाते हैं। इस मौसम में घूमते वक्त लड़के तो फुल कपड़े पहनने के बाद भी स्टाइल दिखा लेते हैं, लेकिन परेशानी सामने आती है लड़कियों के सामने। ज्यादातर लड़कियों को ये समझ नहीं आता कि वो सर्दी में कैसे कपड़े पहनें, जिसे पहनकर स्टाइलिश भी दिखें और उन्हें सर्दी भी ना लगे।
अगर आपको सर्दी के मौसम में अगर आपको सर्दी के मौसम में आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो करिश्मा तन्ना के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। दरअसल, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अक्सर अपने लुक्स से लोगों की तारीफ बटोरती रहती हैं। हाल ही में वो विदेश में घूमने गई थीं, जहां उन्होंने अपने बेहद स्टाइलिश विंटर लुक्स दिखाएं हैं।