फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Fashion Tips: ऊनी टोपी में स्टाइलिश दिखने के तरीके, सर्द हवाओं से भी होगा बचाव

Thu, 05 Jan 2023 01:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सर्दी के लिए स्टाइलिश टोपी - फोटो : Istock

Winter Fashion Tips: जनवरी-फरवरी में ठंडक बढ़ जाती है। यह मौसम सर्दी का होता है। इस मौसम में ठंडी हवाएं चलती हैं, जो कानों और सिर पर बहुत असर करती हैं। वहीं जब घर से बाहर निकलना पड़ता है तो सर्दी बहुत ज्यादा महसूस होती है। ठंड लगने से बीमार होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए लोग जब सर्दी में घर से बाहर निकलते हैं तो कानों व सिर को ढकने और गर्माहट के लिए कैप या ऊनी टोपी का उपयोग करते हैं। ऊनी टोपी आपको गर्माहट तो देती है, हालांकि कई बार लुक को खराब कर सकती है। लोगों को लगता है कि सर्दी में स्टाइलिश वेस्टर्न ड्रेस या पारंपरिक पोशाक पर टोपी अच्छी नहीं लगेगी और लुक बिगड़ जाएगा। वह सर्दी से बचें या स्टाइल पर ध्यान दें, इस असमंजस में रहते हैं। आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में स्टाइल और कंफर्ट के लिए लड़कियों से लेकर लड़के तक इस तरह से पहन सकते हैं टोपी। 

विज्ञापन

2 of 6
सर्दी के लिए स्टाइलिश टोपी - फोटो : Istock
ऊनी कैप

सर्दी में ऊन की कैप बहुत स्टाइलिश लगती है। कैजुअल आउटिंग के लिए ऊनी कैप पहन सकते हैं। ऊनी कैप में कई शेप मिल जाएंगे। ठंड से बचने के लिए हैट शेप की ऊनी कैप पहनकर बाहर निकल सकते हैं। फर वाली जैकेट के साथ इस तरह की कैप बहुत अच्छा लुक देती है। ओवर कोट के साथ भी लड़कियां कैप पहन सकती हैं। इस तरह की कैप में कई सारे रंगों का विकल्प भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
सर्दी के लिए स्टाइलिश टोपी - फोटो : Istock
स्कल कैप

अगर आपके बाल लंबे हैं और आप उन्हें खुले रखना चाहती हैं तो स्कल कैप आप पर बहुत अच्छी लगेगी। इस तरह की कैप बहुत मुलायम ऊन से तैयार होती है। ट्रेडिशनल कपड़ों जैसे कुर्ती पर आप स्कल कैप पहन सकती हैं। वहीं टी शर्ट पर भी इस तरह की कैप कूल लुक दे सकती है।

4 of 6
सर्दी के लिए स्टाइलिश टोपी - फोटो : Istock
फ्रेंच कैप

स्टाइलिश दिखने के लिए आप फ्रेंच बेरेट कैप को कैरी कर सकते हैं। इस तरह की कैप स्टाइलिश लगती है। लड़कियां लैदर स्कर्ट, शॉर्ट ड्रेस या पैंट के साथ फ्रेंच कैप को पहन सकती हैं। खुले बालों में इस तरह की कैप अच्छी लगती है। यह कैप काफी सहज होती है। इसे पहनने से बाल भी खराब नहीं होते और सिर पर खुजली व चुभन भी नहीं होती।
विज्ञापन

5 of 6
सर्दी के लिए स्टाइलिश टोपी - फोटो : Istock
कोसैक हैट

लड़के और लड़कियां दोनों ही सर्दी में कोसैट हैट से खुद को स्टाइल कर सकते हैं। यह फर से बनी कैप होती है, जिसका कपड़ा बहुत मुलायम और पहनने से सहज लगता है। इस तरह की कैप में आपको कई रंग और प्रिंट मिल जाएंगे। वेस्टर्न कपड़ों पर कोसैट कैप स्टाइलिश दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सर्दी के लिए स्टाइलिश टोपी - फोटो : Istock
बकेट हैट

सर्दी में किसी ट्रिप पर जा रहे हैं या दोस्तों संग हैंगआउट कर रहे हैं तो सर्द हवाओं से बचने के लिए बकेट हैट सहज दिखेगी। इस तरह की कैप किसी बकेट के आकार ही होती है, जिसकी गहराई काफी ज्यादा होती है। जींस व स्वेटर के साथ इसे पहनना बेहतर रहेगा। इसमें हवा बिल्कुल पास नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें