फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Comfort: गर्मी में सफेद कपड़े पहनना स्टाइल है या स्ट्रगल? फायदे और नुकसान जानकर तय करें

Thu, 12 Jun 2025 04:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Why People Wear White Clothes in Summer: आपने अक्सर लोगों को गर्मी के मौसम में सफेद रंग के कपड़े पहने देखा होगा। इसके क्या फायदे और नुकसान हैं, हम आपको इसी बारे में यहां जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी में सफेद कपड़े पहनना स्टाइल है या स्ट्रगल? - फोटो : Adobe stock
Why People Wear White Clothes in Summer   :  गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग पसीने और घमौरियों से परेशान रहते हैं। ऐसे में डॉक्टर उन्हें पहनावे में बदलाव करने की सलाह देते हैं। स्किन विशेषज्ञ लोगों को हल्के रंग के कपड़े पहनने सलाह देते हैं। सफेद कपड़े न सिर्फ आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि ये देखने में भी अच्छे लगते हैं।

यही वजह है कि गर्मी में पुरुषों से लेकर महिलाएं भी सफेद रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। यदि आप भी अपने लिए सफेद रंग के कपड़े खरीदने का सोच रहे हैं तो पहले इस लेख को पढ़ें। हम यहां आपको सफेद कपड़े पहनने के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
कम लगती है गर्मी - फोटो : instagram
कम लगती है गर्मी

यदि आप इस भीषण गर्मी में सफेद रंग के आउटफिट पहनते हैं तो इससे आपको गर्मी कम लगेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे इन किरणों का सीधा असर स्किन पर नहीं पड़ता है। ऐसे में यदि आपको ज्यादा गर्मी लगती है तो सफेद कपड़ों को अपने कलेक्शन में शामिल करें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
त्वचा को देता है आराम - फोटो : instagram
त्वचा को देता है आराम

यदि आप सफेद रंग का आउटफिट कैरी करते हैं तो इससे आपकी स्किन को काफी लाभ मिलेगा। यदि आपको घमौरियां हैं, स्किन पर खुजली है या फिर ज्यादा पसीना आता है तो सफेद रंग का आउटफिट पहनना सही विकल्प है। इससे उनकी त्वचा को काफी राहत मिलेगी। जब त्वचा सांस लेती है तो उसपर घमौरियों जैसी दिक्कतें नहीं होती।

 

4 of 6
यूवी किरणों से मिलती है राहत - फोटो : इंस्टाग्राम
यूवी किरणों से मिलती है राहत

यदि आप सफेद रंग के कपड़े नियमित रूप से इस गर्मी में पहनते हैं तो ये आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा कर रखती है। हल्के रंग त्वचा पर UV किरणों का सीधा असर कम करते हैं, हालांकि यह 100% सुरक्षा नहीं देता, लेकिन फिर भी ये आपको राहत पहुंचाएगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
पसीने के दाग कम दिखते हैं - फोटो : instagram
पसीने के दाग कम दिखते हैं

अगर हम गर्मी में डार्क रंग के कपड़े पहनते हैं तो पसीने के दाग कपड़ों पर साफ-साफ दिखते हैं, जबकि सफेद कपड़ों पर हल्के पसीने के निशान भी उतने स्पष्ट नहीं दिखते। इसलिए ये उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जिन्हें पसीना काफी आता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अब जान लें इसके नुकसान - फोटो : Adobe stock
अब जान लें इसके नुकसान

सफेद कपड़ों का सबसे बड़ा नुकसान ये ही है कि इसमें दाग काफी जल्दी लग जाता है। तो यदि आप अपने दफ्तर या किसी अन्य जगह पर सफेद कपड़े पहनकर जा रहे हैं तो खास ध्यान रखें कि उसपर कुछ निशान न लगे, वरना ये देखने में अजीब लगेगा। इसके साथ-साथ कुछ सफेद कपड़े पतले होते हैं, जिससे वे पारदर्शी लग सकते हैं और आपको इनरवियर का ध्यान खास तौर पर रखना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें