Hartalika Teej 2022: सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज के पर्व का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज पर महिलाएं व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले सभी पर्वों और त्योहारों में यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस बार हरतालिका तीज 30 अगस्त को मनाई जा रही है। हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने की कामना करती हैं और पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिनों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की प्राप्ति की कामना करते हुए हरतालिका तीज पर व्रत और पूजा पाठ करती हैं। महिलाओं में श्रृंगार का विशेष महत्व है। इस पर्व पर भी सुहागिन महिलाएं श्रृंगार का सामान माता गौरी को अर्पित करती हैं और खुद भी इन्हें माता के आशीर्वाद स्वरूप धारण करती हैं। सुहागिनों के श्रृंगार के सामान में मेहंदी का बहुत महत्व होता है। हरतालिका तीज पर महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाने के पीछे की क्या खास वजह है, सुहागिनों में मेहंदी का क्या महत्व है, चलिए जानते हैं मेहंदी से जुड़ी रोचक कहानी।