फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Fashion Tips: बारिश के मौसम स्टाइलिश दिखने के साथ रहना है कंफर्टेबल तो करें ऐसे कपड़ों का चुनाव

Mon, 19 Jun 2023 11:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के मौसम में जिस तरह से मेकअप करते वक्त खास ध्यान देना पड़ता है, ठीक उसी तरह कपड़ों का चयन करते वक्त भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 7
Monsoon Fashion Tips - फोटो : istock
Monsoon Fashion Tips: अप्रैल और मई की भीषण गर्मी के बाद जब बारिश की बूंदे जमीन पर पड़ती हैं तो इससे लोगों को काफी राहत मिलती है। बारिश होने से गर्मी से तो राहत मिल जाती है, पर कपड़ों को लेकर कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। इस मौसम में कपड़े सूखने में काफी समय लेते हैं। कई कपड़े तो ऐसे होते हैं, जिनको पहनने की वजह से स्किन पर रैशेज होने लगते हैं।

इसी के चलते जिस तरह से गर्मी के मौसम में अलग तरीके से हम सभी अपनी स्किन का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह इस मौसम में भी स्किन का खास ध्यान रखना पड़ता है। स्किन का ध्यान रखने के लिए अलग तरीके के फैब्रिक के आउटफिट पहने जाते हैं। आज के लेख में हम आपको ऐसे कुछ ऐसे फैब्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप बारिश में पहन सकते हैं। इस मौसम में आपको फैब्रिक के साथ-साथ आउटफिट के रंग का भी खास ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
Monsoon Fashion Tips - फोटो : instagram/weddingwireindia
शिफॉन के आउटफिट

अगर आप बारिश के मौसम में शिफॉन का कपड़ा पहनेंगे तो आपको काफी आसानी होगी। दरअसल, बारिश में कपड़ा जल्दी सूखता नहीं है, पर अगर आपका आउटफिट शिफॉन फैब्रिक का होगा तो ये थोड़ी सी हवा से भी सूख जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
Monsoon Fashion Tips - फोटो : instagram
कॉटन

गर्मी के साथ-साथ कॉटन के कपड़े बारिश के मौसम के लिए भी परफेक्ट होते हैं। सूती कपड़े नमी को सोखने का काम करते हैं। इसके साथ बस परेशानी ये है कि इनको सूखने में शिफॉन से ज्यादा समय लगता है। 

4 of 7
Monsoon Fashion Tips - फोटो : Instagram
नाइलॉन 

इस फैब्रिक के आउटफिट बारिश में आपको सर्दी से बचा सकते हैं। यह बहुत जल्दी सूखता है। इसको पहनते वक्त बस इस बात का ध्यान रखें कि ये ज्यादा टाइट ना हों, वरना स्किन से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Monsoon Fashion Tips - फोटो : instagram
करें इन रंगों को चुनाव

बारिश के मौसम में कपड़ों का चयन करते समय रंगों का खास ध्यान रखें। भले ही आपको ब्राइट रंग ना पसंद हों, लेकिन आप बरसात के मौसम में रेड, पिंक, येलो, ग्रीन आदि रंग कैरी कर सकते हैं। ये काफी अच्छे लगते हैं। इसे पहन कर आप स्टाइलिश भी दिखेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
Monsoon Fashion Tips - फोटो : instagram
टाइट कपड़ों से रहें दूर

बारिश के मौसम में कभी ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए। भीगने के बाद ये शरीर से चिपक जाते हैं जो काफी अजीब लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Monsoon Fashion Tips - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट लगता है बेस्ट

बरसात के मौसम के लिए अगर आप परफेक्ट प्रिंट की तलाश कर रहे हैं, तो फ्लोरल प्रिंट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें