फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सोनम कपूर की ड्रेस को देख ट्रोलर ने कर दी 'कसाटा आइसक्रीम' से तुलना

Fri, 16 Oct 2020 08:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम कपूर का स्टाइल सेंस कमाल का है। नए लुक को कैरी करने की बात हो या फिर कुछ नया फैशन फॉलो करना। हर बार वो इतने कॉन्फिडेंस के साथ नजर आती हैं कि फैशन एक्सपर्ट तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। लेकिन कई बार वो अलग और हद से ज्यादा स्टाइलिश बनने के चक्कर में ट्रोलर के निशाने पर भी होती है और लोग उनका मजाक बना देते हैं। ऐसा ही हुआ जब सोनम एक अवॉर्ड शो में बिल्कुल अलग अंदाज में पहुंची।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम कपूर साल 2019 में हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स में सजधज कर पहुंची थीं। वहीं इस अवॉर्ड में कटरीना कैफ से लेकर और भी बॉलीवुड की नामचीन एक्ट्रेस शामिल हुई थीं। लेकिन सोनम की ड्रेस उनके लिए मुसीबत का सबब बन गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
दरअसल, इस शो के लिए सोनम कपूर ने बहुत ही भारी-भरकम गाउन पहना था। बबलगम पिंक और नियॉन ग्रीन कलर के कांबिनेशन वाले इस गाउन को संभालने में उनके क्रू मेंबर भी परेशान हो गए थे। वैसे सोनम की ये ड्रेस डीप प्लजिंग नेकलाइन के साथ नूडल स्ट्राईप लुक में एक्स्ट्रा ग्लैम ऐड कर रही थी। वहीं इस गाउन को खास सोनम कपूर के लिए ग्रीक फैशन डिजाइनर ने डिजाइन किया था। 

4 of 5
sonam kapoor
हालांकि सोनम का गुलाबी और नियॉन ग्रीन कलर का कांबिनेशन खास नही थी। वहीं ये ड्रेस भी सोनम के साथ क्रू मेंबर के लिए किसी आफत से कम नही थीं। इतनी भारी ड्रेस को संभालने में सबके पसीने छूट रहे थे। वहीं सोनम की ये ड्रेस देखने वालों को जरा भी पसंद नही आई। और सोशल मीडिया पर इसका जमकर मजाक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
वैसे तो ये ड्रेस हर तरीके से परफेक्ट थी। लेकिन इसका कलर कांबिनेशन ट्रोलर के निशाने पर आ गया। क्योंकि सोनम जैसी फैशनिस्टा से लोगों को बेहतर फैशन सेंस की उम्मीद थी। कुछ लोग इस ड्रेस की तुलना काजू-पिस्ते से करने लगे तो कुछ ने इसे कसाटा आइसक्रीम कह डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें