प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड का भी नाम बन गई हैं। अपने फैशन और स्टाइल से वो सबके दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहीं प्रियंका ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। इसीलिए तो उनका फैशन सेंस भी बोल्ड होता है। इसी के साथ ही बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ ही फैशन के मामले में सबकी निगाहों में आ गई हैं, वो हैं भूमि पेडनेकर। 18 जुलाई को दोनों ही हसीनाओं का जन्मदिन होता है। बर्थडे के साथ ही प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर में एक और बात कॉमन देखने को मिली।