फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कांस के रेड कार्पेट पर हाई हील्स की बजाय ऐश्वर्या राय को पहननी पड़ गई थी फ्लैट चप्पल

Sun, 21 Jun 2020 12:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय कांस के रेड कार्पेट पर जाना पहचाना चेहरा है। हर साल वो अपने लुक से फैंस की तारीफें बटोरती हैं। हालांकि कई बार उन्हें अपने फैशन सेंस की वजह से क्रिटिक्स की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन लगता है ऐश्वर्या राय इन आलोचनाओं से दोगुने जोश में आ जाती हैं और अगले साल की अपनी अपीयरेंस से सबकी बोलती बंद कर देती हैं। लोग चाहे कुछ भी कहें लेकिन हर बार ऐश्वर्या ने अपने लुक्स से कांस पर जलवे बिखेरे हैं। हालांकि ऐश्वर्या को हाई हील्स की बजाय एक बार फ्लैट स्लीपर पहननी पड़ गई थी। 


 
विज्ञापन

2 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल - फोटो : social media
फैशन जगत के इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय समारोह में फ्लैट चप्पल पहनना बड़ी बात है क्योंकि इससे लुक खराब हो जाता है। ऐश्वर्या राय को भी कांस में फ्लैट चप्पल पहनने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि ऐश्वर्या ने फ्लैट पहनने की वजह भी बताई थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Aishwarya Rai - फोटो : Twitter
दरअसल, ऐश्वर्या राय फिल्म 'खाकी' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। उनको एक कार से टक्कर लग गई थी। जिसकी वजह से उनके पैर में टांके लगे थे और उन्हें बेडरेस्ट बोला गया था। पैर में लगी चोट के बावजूद ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर शिरकत की थी लेकिन उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

 

4 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल - फोटो : social media
2003 के कांस फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी। जिसे नीता लुला ने डिजाइन किया था। जिसके साथ स्ट्रैपी लांग ब्लाउज था। वहीं बात करें मेकअप और एक्सेसरीज की तो गोल्ड नेकलेस और हाई बन के साथ शिमरी पिंक लिप्स उनके लुक को बिल्कुल भी आकर्षक नहीं बना रहे थे। वहीं इस आउटफिट के साथ फ्लैट्स को मैच किया गया था। जिसे देख फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक ने उनकी आलोचना कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांस फिल्म फेस्टिवल - फोटो : social media
हालांकि अगले ही साल 2004 में ऐश्वर्या राय ने कांस के रेड कार्पेट पर धमाकेदार एंट्री ली थी और अपने ग्लैमरस कटआउट गाउन से सबको हैरान कर दिया था। बीच वेवी हेयर और साथ में गाउन के स्टोल के साथ ऐश्वर्या काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें