फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Hairstyle: पतले बालों पर खूब जचेंगी ऐसी हेयर स्टाइल, बनाने के लिए नहीं पड़ेगी पार्लर वाली दीदी की जरूरत

Mon, 03 Feb 2025 03:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके बाल काफी पतले लेकिन लंबे हैं तो आप हमारी बताई गई हेयर स्टाइल बनाकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
पतले बालों पर खूब जचेंगी ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
Trendy Hairstyle: शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में जिनके घर में भी शादी है, वो लोग इसकी तैयारियों में जुटे हैं। जब घर में शादी होती है, तो इसकी सबसे ज्यादा तैयारियां महिलाएं करती हैं। शादी में पहनने के लिए लहंगा-साड़ी तो वो कई दिन पहले खरीद लेती हैं लेकिन आखिरी समय तक उन्हें समझ नहीं आता कि वो हेयर स्टाइल कैसी बनाएं।

खासतौर पर वो महिलाएं, जिनके बाल काफी पतले हैं, उनके लिए हेयर स्टाइल बनाना कठिन काम होता है। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसी हेयर स्टाइल दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना भी काफी आसान है और जिन्हें बनाने के लिए आपको किसी तरह की हेल्प की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इन हेयर स्टाइल्स को आसानी से खुद भी बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
लो बन विद बाउंसी हेयर - फोटो : instagram
 लो बन विद बाउंसी हेयर

इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छे से ब्रश करें और मशीन की मदद से क्रिंप कर लें। इसके बाद पीछे के बालों को हल्का सा घुमा कर लो बन (नीचे की ओर जूड़ा) बनाएं। इस स्टाइल को थोड़ा ढीला बनाएं ताकि बाल घने दिखें। चाहें तो हेयर एक्सेसरीज लगाकर इसे और भी सुंदर बना सकती हैं। ये जूड़ा पतले बालों को घना दिखता है।  
 
विज्ञापन

3 of 6
गजरा बन - फोटो : instagram
गजरा बन 

इसे बनाने के लिए बालों में पहले थोड़ा सा वॉल्यूमाइजिंग स्प्रे लगाएं ताकि बाल फूले हुए दिखें। इसके बाद एक स्लीक लो बन बनाएं और इसे पिन से अच्छे से फिक्स करें। इसके ऊपर गजरा चारों तरफ लगाएं। ध्यान रखें कि यदि गजरा बन बना रही हैं तो बालों को अच्छी तरह से बाउंस दे दें, ताकि बाल घने दिखें। 

4 of 6
फिशटेल ब्रेड - फोटो : instagram
फिशटेल ब्रेड 

बालों को घना दिखाने में ये हेयर स्टाइल काम आती है। इसके लिए पहले बालों को कर्ल करना है, ताकि बाल घने दिखें। कर्ल करने के बाद बालों को साइड या बैक पर लेकर फिशटेल चोटी बनाएं। इसे हल्का लूज रखें ताकि बालों में वॉल्यूम दिखे। यदि आप चाहें तो साइड पिन्स या फूलों से इसे सजा सकती हैं। यह स्टाइल आपको एलीगेंट और ग्रेसफुल लुक देगा।   
विज्ञापन

5 of 6
हाफ अप, हाफ डाउन स्टाइल - फोटो : instagram
हाफ अप, हाफ डाउन स्टाइल

लहंगे के साथ ऐसी हेयर स्टाइल कमाल की लगती है। इसके लिए बालों के ऊपर वाले हिस्से को थोड़ा बाउंस देकर ऊपर की ओर पिन करें। दोनों साइड से बाल लेकर उसे पीछे की तरफ अटैच करें। नीचे के बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ दें। जो बाल पीछे की तरफ अटैच कर रही हैं, इसमें आप एक्सेसरीज लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मैसी साइड बन - फोटो : instagram-Sonam Kapoor
मैसी साइड बन  

इस हेयर स्टाइल के लिए बालों को कर्ल करके एक साइड में कर लें। अब बालों को साइड में लेकर हल्का सा टेढ़ा जूड़ा बनाएं। इसे थोड़ा लूज़ रखें ताकि यह बड़ा और घना दिखे।  आप चाहें तो छोटे फूल या हेयरपिन्स से इसे सजा सकती हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें