फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

What Is Pastel Colour: क्या होते हैं पेस्टल रंग और क्यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड ? जानें इसकी पूरी डिटेल

Tue, 18 Feb 2025 02:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल पेस्टल रंगों का चलन काफी बढ़ रहा है। अपने लिए पेस्टल रंग का आउटफिट खरीदने से पहले एक बार ये जान लें कि ये होते क्या हैं और इसके कितने विकल्प आते हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
क्या होते हैं पेस्टल रंग और क्यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड ? - फोटो : अमर उजाला
What Is Pastel Colour: एक समय था, जब लोगों को चटक रंग पसंद आते थे। शादी-विवाह से लेकर लोग दफ्तर और पार्टियों तक में डार्क रंग पहनना पसंद करते थे। लेकिन समय बदल रहा है तो आज-कल के बदलते दौर में पेस्टल रंगों का क्रेज है। इंस्टाग्राम पर पेस्टल रंगों से संबंधित पोस्ट्स काफी वायरल होती हैं। सभी सिलेब्स भी पेस्टल रंगों को काफी पसंद करते हैं।

आज के समय में पेस्टल रंगों का इस्तेमाल फैशन में जमकर किया जा रहा है। इसके साथ-साथ घर के इंटीरियर्स, बाथरूम, लिविंग रूम आदि में पेस्टल रंगों का उपयोग घर को एक शांतिपूर्ण और आरामदायक वातावरण देने के लिए किया जा रहा है। इसी के चलते हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर ये पेस्टल रंग क्या हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
क्या होते हैं पेस्टल रंग ? - फोटो : instagram
क्या होते हैं पेस्टल रंग ?

 
पेस्टल रंग हल्के और नरम रंग होते हैं जो मुख्य रूप से गहरे रंगों में सफेद रंग को मिलाकर तैयार किए जाते हैं। ये रंग कोमल, शांत और सुकून देने वाले होते हैं, और अक्सर इन्हें सौम्यता और हल्केपन से जोड़ा जाता है। यहां हम आपको कुछ मुख्य पेस्टल रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
पेस्टल गुलाबी - फोटो : instagram
पेस्टल गुलाबी - गुलाबी रंग ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। जब इसके पेस्टल रंग को देखेंगे तब ये आपको और भी ज्यादा भा जाएगा। पेस्टल पिंक रंग का लहंगा कई अभिनेत्रियों ने अपनी शादी तक में कैरी किया है। बेबी शॉवर की पार्टियों में भी पेस्टल पिंक लहंगा ही कैरी किया जाता है।   

4 of 9
पेस्टल नीला - फोटो : instagram
 पेस्टल नीला - नीला रंग अपने आप में काफी रॉयल है। ऐसे में जब इसके हल्के रंग पर नजर डालेंगे तो आपको ये काफी पसंद आएगा। पेस्टल ब्लू रंग आकाश और समुद्र की शांति और ठंडक का अहसास दिलाता है। पेस्टल ब्लू रंग का चयन अक्सर बेडरूम के बैकग्राउंड डिजाइन में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा लड़कियों को दिन के समय इस रंग का आउटफिट पहनना पसंद आता है।   
विज्ञापन

5 of 9
पेस्टल हरा - फोटो : instagram
पेस्टल हरा - हरा रंग चटकदार हरियाली का प्रतीक होता है, लेकिन पेस्टल ग्रीन काफी सौम्य होता है। पेस्टल हरे रंग का इस्तेमाल घर की सजावट में किया जा सकता है, क्योंकि इसकी वजह से शांति का एहसास होता है। दिन के समय इस रंग का आउटफिट भी कमाल का लगता है।
विज्ञापन

6 of 9
पीच - फोटो : instagram
पीच - ये हल्का पेस्टल शेड्स में सबसे सुंदर और सौम्य होता है। यह गर्मजोशी, नर्मियत और सादगी का प्रतीक है।  कुछ समय पहले अदिति राव हैदरी ने अपनी शादी में इसी रंग का आउटफिट पहना था, जो देखने में काफी रॉयल दिख रहा था। 
विज्ञापन

7 of 9
लैवेंडर - फोटो : instagram
लैवेंडर - यह हल्का बैंगनी रंग एक शांतिपूर्ण और रॉयल एहसास देता है। पेस्टल लैवेंडर मानसिक शांति को बढ़ावा देता है और स्टाइलिश भी लगता है। आजकल ये काफी ट्रेंड में है। खासतौर पर महिलाओं के कपड़ों के लिए ये रंग काफी अच्छा माना जाता है। 

8 of 9
आईवरी - फोटो : instagram
आईवरी - यदि आपको हल्के रंग पसंद हैं तो पेस्टल का ये विकल्प काफी चलन में है। कई अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में आइवरी साड़ी और लहंगा पहना था। ये रंग सफेद के परिवार से आता है। ऐसे में अपने कलेक्शन में आईवरी रंग का आउटफिट अवश्य शामिल करें। 
विज्ञापन

9 of 9
क्यों आ रहे हैं पसंद ? - फोटो : Instagram
क्यों आ रहे हैं पसंद ?

आपको बता दें कि पेस्टल रंगों का मनोवैज्ञानिक प्रभाव सकारात्मक होता है, ये मस्तिष्क को उत्तेजित नहीं करते और एक शांत, खुशहाल माहौल बनाते हैं। ये रंग भी स्वच्छता, ताजगी और नया एहसास देते हैं। इसी के चलते अब लोगों को पेस्टल रंग काफी भा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें