What Is Minimal Look: मिनिमल मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर ये क्या है और इसमें क्या-क्या आता है? इस लेख में हम आपको यही जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
जानें क्या होता है मिनिमल लुक ?
- फोटो : instagram
What Is Minimal Look: आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में अब भव्यता नहीं, सादगी में सुंदरता देखी जा रही है। यही कारण है कि मिनिमलिज्म आज फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा ट्रेंड बन चुका है। तेजी से बदलते फैशन और ब्यूटी वर्ल्ड में अब सादगी को ही असली स्टाइल माना जा रहा है। यही वजह है कि मिनिमल मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी का ट्रेंड युवाओं और प्रोफेशनल्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
बिना मेहनत और तामझाम के भी क्लासी और एलिगेंट दिखने की चाहत ने इस ट्रेंड को नया मुकाम दिया है। अब हैवी ज्वेलरी या लेयरिंग की जगह लोग हल्के, सटल और नैचुरल लुक को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर मिनिमल लुक क्या होता है, इसमें क्या-क्या शामिल होता है और कैसे आप भी इसे अपने डेली रूटीन या खास मौकों पर अपना सकती हैं, तो यह लेख आपके लिए है।
विज्ञापन
2 of 6
मिनिमल ज्वेलरी क्या है?
- फोटो : instagram
मिनिमल ज्वेलरी क्या है?
सबसे पहले जानते हैं कि आखिर मिनिमल ज्वेलरी क्या है तो आपको बता दें कि मिनिमल ज्वेलरी यानी बेहद हल्की, स्लीक और सटल ज्वेलरी जो ओवर द टॉप न लगे, लेकिन क्लासी और एलिगेंट दिखे। इसमें कुछ चीजें शामिल हैं जैसे कि -
पतली चेन और पेंडेंट्स
डेली वियर के छोटे स्टड्स
सिंगल रिंग या ओपन रिंग
ब्रेसलेट्स या पतली चूड़ियाे
छोटे नथ या नो पिन्स
विज्ञापन
3 of 6
कब आती हैं काम ?
- फोटो : instagram
कब आती हैं काम ?
मिनिमल ज्वेलरी ऑफिस, पार्टी, डेट या फेस्टिव सभी मौकों के लिए परफेक्ट होती है। इसे तो अब दफ्तर में में पहना जा सकता है। यंग लड़कियों से लेकर बढ़ती उम्र में भी महिलाएं मिनिमल ज्वेलरी कैरी करती हैं।
4 of 6
मिनिमल मेकअप क्या है?
- फोटो : Adobe stock
मिनिमल मेकअप क्या है?
मिनिमल मेकअप का मतलब है नेचुरल लुक को हाइलाइट करना। इसमें भारी फाउंडेशन या हाई-कंटूर की बजाय, हल्के बेस, न्यूड लिपस्टिक, सटल ब्लश और मस्कारा से फ्रेश लुक कैरी किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
ये हैं मिनिमल मेकअप के स्टेप्स
- फोटो : Adobe stock
अब जानते हैं कि आखिर मिनिमल लुक इतना ज्यादा पसंद क्यों किया जा रहा है। इससे समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होती है। ये हर मौके के लिए परफेक्ट माना जाता है। ये एलिगेंस और ग्रेस को बढ़ाता है। आज की यंग जनरेशन किस तरह से कम सामान में भी स्टाइलिश और आत्मविश्वासी दिखना चाहती है और मिनिमलिज्म इसी सोच को दर्शाता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।