फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट गाला: इन सेलेब्स ने अतरंगी लुक में पार कर दी हदें, कुछ को देख डर गए फैंस

Thu, 09 May 2019 04:11 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
met gala weird look
सोशल मीडिया पर हर तरफ सिलेब्स के अजीबो गरीब लुक छाए हुए हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण से लेकर लेडी गागा, केटी पेरी, किम कर्दशियन का नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर सभी के लुक पर मीम्स बन रहे हैं। क्या आपको मालूम है मेट गाला क्या है और आखिर क्यों यहां सभी सिलेब्स अजीबो-गरीब लुक में पहुंचते हैं?

मेट गाला साल का सबसे बड़ा फैशन इवेंट माना जाता है। जो न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होता है। ये एक फंड रेजिंग इवेंट है और इसमें म्यूजिक इंडस्ट्री, फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां शिरकत करने पहुंचती हैं। इस इवेंट की शुरुआत 1946 में हुई। तब से हर साल मई के पहले सोमवार को ये इवेंट आयोजित किया जाता है। आगे की स्लाइड्स में देखिए पिछले कुछ सालों के सिलेब्स के अजीबो-गरीब लुक...
विज्ञापन

2 of 11
Solange
सोलंगे का यह लुक मेट गाला 2018 का है, जिसमें वह बिल्कुल ऑक्टोपस जैसी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
katy perry
केटी पेरी का मेट गाला 2017 का यह लुक भी इस लिस्ट में शुमार है।

4 of 11
Helen Lasichan
हेलेन लसिचान ने मेट गाला 2017 के लिए ऐसी ड्रेस को चुना था, जिसमें वह पूरी रात अपने हाथों को खोल भी नहीं पाई थीं।
विज्ञापन

5 of 11
met gala
रिहाना का मेट गाला 2017 का लुक किसी की समझ से भी परे था।
विज्ञापन

6 of 11
katy perry
ये केटी पेरी का इस साल मेट गाला का लुक है। इसमें केटी वैसे तो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, लेकिन उनके सर और हाथ पर लगे लैम्प के चक्कर में वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक के कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। वहीं रितेश देशमुख ने केटी के इस लुक पर कमेंट करते हुए कहा- बदन पे सितारे लपेटे हुए। केटी ने दूसरे लुक के लिए बर्गर ड्रेस पहनी जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 11
rihana
रिहाना का यह लुक मेट गाला 2018 का है। इस लुक के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा था।

8 of 11
met gala
मेट गाला 2018 में फ्रांसेस मेक डोरमंड इस लुक में नजर आई थीं।

9 of 11
Jared Leto - फोटो : instagram
मेट गाला 2019 के लिए जारेड लेटो ने रेड कलर का सिल्क हाई नेक गाउन पहना था, जो गुच्ची ब्रांड का था। उन्होंने अपने साथ अपनी शक्ल का आर्टिफिशियल सिर ले रखा था। उनका ओवरऑल लुक किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं लग रहा था।

10 of 11
Janelle Monae
मेट गाला 2019 में जेनल मोने ने सिर पर पहनने वाली हैट का अजीबोगरीब ड्रेस कैरी किया हुआ था। उन्होंने चार हैट लगा रखी थी, जिस वजह से उनका वियर्ड फैशन चर्चा में बना हुआ है। उनका यह ड्रेस Christian Siriano ने डिजाइन किया है। उनकी इस ड्रेस को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा- नजर न लग जाए इसलिए तीसरी आंख साथ लाई हो।
विज्ञापन

11 of 11
billy porter
बिली पोर्टर के लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं। जैसे ही उन्होंने गोल्डन कलर के बॉडी सूट में एंट्री ली, वहां मौजूद हर कोई उन्हें देखता रह गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें