फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Outfit Collection : ये है ट्रेंडी ब्राइडल कलेक्शन, आप भी डालें एक नजर

Wed, 22 Mar 2023 01:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके घर में या फिर आपकी खुद की शादी है तो आज हम आपको ट्रेंंडिंग ब्राइडल कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेंडी ब्राइडल कलेक्शन - फोटो : instagram
Wedding Outfit Collection : शादियों का सीजन आते ही बाजारों में शॉपिंग के लिए भीड़ बढ़ने लगती है। लोग काफी दिन पहले से शादी के कार्यक्रमों की तैयारियां करने लगते हैं। हर कोई शादी में सबसे बेस्ट दिखना चाहता है। अगर बात करें दुुल्हन की तो वो काफी पहले से ही ट्रेंडिंग आउटफिट की तलाश में जुट जाती हैं। शादी के दिन सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखना हर होने वाली दुल्हन का सपना होता है। इसके साथ-साथ अगर किसी के घर में शादी होती है तो वहां भी लोग शादी की तैयारी काफी समय पहले शुरू कर देते हैं।

अगर आपके घर में या फिर आपकी खुद की शादी है तो आज हम आपको ट्रेंंडिंग ब्राइडल कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। इनमें से कई लेटेस्ट डिजाइन्स को लैक्मे फैशन वीक में देखा गया था। ऐसे आउटफिट्स को आप अपने लोकल बुटीक से रीक्रिएट करा सकती हैं। इसे कैरी करके आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
हल्दी के लिए बेस्ट हैं ऐसे आउटफिट - फोटो : instagram
हल्दी के लिए बेस्ट हैं ऐसे आउटफिट

शादी में हल्दी का कार्यक्रम काफी अहम होता है। जिसमें लड़कियों को लहंगा पहनने का काफी क्रेज रहता है। लैक्मे फैशन वीक में सुष्मिता सेन और नुसरत भरूचा ने पीले रंग का लहंगा कैरी किया था। दोनों का ही लुक हल्दी के कार्यक्रम के लिए बेस्ट था। दुल्हन के अलावा उसकी सहेलियां भी इस तरीके के लहंगे हल्दी के लिऐ तैयार करा सकती हैं। ऐसे लहंगे काफी हल्के भी होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कॉकटेल पार्टी में पहनें ऐसे आउटफिट - फोटो : instagram
कॉकटेल पार्टी में पहनें ऐसे आउटफिट

आज के समय में हर कोई शादी के पहले एक कॉकटेल पार्टी जरूर रखता है। इस पार्टी के लिए आप बॉडीकॉन नाइट गाउन कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप फिशकट लॉन्ग स्कर्ट के साथ को-ऑर्ड स्टाइल टॉप कैरी कर सकती हैं। वहीं इस पार्टी के लिए आप ऑरेंज रंग के सिंपल शरारा पैंट के साथ डिजाइनर ब्लाउज और लॉन्ग डिजाइनर जैकेट कैरी कर सकती हैं। 

4 of 5
संगीत के लिए परफेक्ट हैं ऐसे आउटफिट - फोटो : instagram
संगीत के लिए परफेक्ट हैं ऐसे आउटफिट

शादी में संगीत का काफी महत्व होता है। अगर आपके घर पर संगीत का कार्यक्रम काफी हैवी हो रहा है, तो इस तरीके के लाइट रंग के आउटफिट्स आप कैरी कर सकती हैं। इसमें डांस करने में भी आसानी रहेगी, वहीं आप कंर्फटेबल भी रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी के लिए ले सकती हैं ऐसे लहंगे - फोटो : instagram
शादी के लिए ले सकती हैं ऐसे लहंगे

शादी के लहंगे के लिए आप तारा सुतारिया और सारा अली खान से टिप्स ले सकती हैं। लाल और डार्क पिंक रंग के लहंगे शादी के लिए परफेक्ट हैं। इनको कैरी करते समय अपने मेकअप का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें