Wedding Makeup : अपनी सहेली की शादी के लिए हर लड़की काफी पहले से तैयारी करना शुरू कर देती है क्योंकि सबकी नजर दुल्हन की सहेलियों पर ही तो होती है। ऐसे में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना तो बनता है। दुल्हन की जो सबसे खास सहेली होती है वो पूरी शादी में उसके साथ रहती है। जिसके चलते उन्हें भी अपने आउटफिट से लेकर ज्लेवरी, मेकअप, एक्सेसरीज और फुटवियर का खास ध्यान रखना पड़ता है। हर लड़की अपने लिए आउटफिट और फुटवियर तो तैयार कर लेती है, पर उसे ये समझ नहीं आता कि आज-कल कैसे मेकअप का ट्रेंड है।
लड़कियां इस बात में काफी कंफ्यूज होती हैं कि आखिर वो कैसा मेकअप करें, जो ज्यादा समय तक टिक भी जाए और खूबसूरत भी लगे। ऐसे में आज हम आपको ट्रेंडिंग मेकअप के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी अपनी सहेली की शादी में अपना जलवा बिखेर पाएं। इस तरह का मेकअप आपके लुक को कंप्लीट करने में भी काफी मददगार रहेगा।