फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में इस लड़की ने पहना दादी का 64 साल पुराना गाउन, तस्वीरें ऐसी नजरें हटाना भी मुश्किल

Sun, 19 Jan 2020 01:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
अपनी शादी में हर किसी की चाहत होती है कि वो नया नवेला और खूबसूरत शादी का जोड़ा पहने। जो फैशन के लिहाज से बिल्कुल लेटेस्ट हो। पर, अमेरिका की इस दुल्हन ने नए जमाने का नहीं बल्कि अपनी दादी के शादी के जोड़े को पहनना पसंद किया। सबसे खास बात है कि 1964 का ये गाउन आज भी बिल्कुल फैशन के हिसाब से नजर आ रहा है। इस अमेरिकी दुल्हन की तस्वीरों को देखकर आप भी यकीन नहीं करेंगे कि ये गाउन 64 साल पुराना है। तो चलिए देखें तस्वीरें।





 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
अमेरिका की क्रिस्टीना और उनके प्रेमी एलेक्जेंडर एक-दूसरे को 13 सालों से जानते थे। हाल ही में दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया और शादी कर ली। क्रिस्टीना का कहना है कि जब सगाई के बाद शादी में पहनने के लिए ड्रेस चुनने का वक्त आया, तो उनके सामने यह एक बड़ी समस्या थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
इस बीच उनके परिवार के सदस्य उनकी मां, होने वाली सास और दादी ने कुछ पुराने परिधान बताए, जो उन्होंने अपनी शादी में पहने थे। आखिरकार क्रिस्टीना को वो गाउन पसंद आया जो 1956 में उनकी दादी माइट ने पहना था।


 

4 of 5
- फोटो : social media
दादी भी हो गईं भावुक
खास बात ये रही कि क्रिस्टीना को दादी माइट की ड्रेस पहनने के दौरान कोई फिटिंग वगैरह भी नहीं करना पड़ा और उन्हें वो बिल्कुल फिट आ गई। क्रिस्टीना की दादी माइट अपनी पोशाक में पोती को देखकर भावुक हो गईं और उन्हें उस वक्त अपनी शादी व पति की याद आ गई जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
क्रिस्टीना ने अपनी इस तस्वीर को अमेरिकन सोशल वेब साइट रेडिट पर शेयर किया, जिसे 70,000 लोगों ने पसंद कर कमेंट्स किए। यही नहीं क्रिस्टीना ने अपनी दादी के सालों पुराने ईयरिंग्स भी इस मौके पर पहने जो दादी ने उनकी मम्मी को उपहार में दिए थे। क्रिस्टीना ने पति एलेक्जेंडर के साथ हनीमून पर जाने के लिए मिशीगन को चुना, जहां उसके दादा-दादी शादी के बाद एंजॉय करने के लिए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें