Gold Necklace Set Designs 2026: शादी का सीजन आते ही सोने के गहनों की खरीदारी शुरू हो जाती है। खासकर जब घर में बेटे या बेटी की शादी हो, तो परिवार के लोग दुल्हन के लिए खूबसूरत सोने का हार या नेकलेस सेट खरीदने की योजना बनाते हैं। भारतीय शादियों में सोने के गहने सिर्फ श्रृंगार का हिस्सा नहीं होते, बल्कि इन्हें प्यार, आशीर्वाद और यादगार तोहफे के रूप में भी दिया जाता है।
खासकर तब, जब इन दिनों सोने के दाम में पहले से थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।
गोल्ड चेन की बजाए आप उसी बजट में सोने का सेट खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट 60 से 70 हजार रुपये के आसपास है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस बजट में हल्के वजन वाले खूबसूरत गोल्ड नेकपीस, पेंडेंट सेट और आकर्षक हार के डिजाइन तलाश सकते हैं। इनका लुक देखने में बेहद शानदार होता है और इन्हें शादी के अलावा दूसरे पारिवारिक समारोहों में भी पहना जा सकता है।
आजकल बाजार में फ्लोरल, ट्रेडिशनल, मिनिमल और डायमंड कट पैटर्न वाले हल्के गोल्ड नेकलेस काफी पसंद किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 खूबसूरत डिजाइन, जिन्हें दुल्हन को शादी के तोहफे के रूप में दिया जा सकता है।
भारत में सोने का रेट
21 नवंबर 2026 को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,25,080 से 1,25,720 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। सोने का नेकलेस या सेट कम से कम 5 -7 ग्राम में आसानी से बन सकता है। कई बड़ी ज्वेलरी रिटेल कंपनी कम ग्राम में खूबसूरत डिजाइन के सेट उपलब्ध कराती हैं।