फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में लहंगे से लगती है ठंड तो बॉलीवुड हसीनाओं के इन लुक्स को करें 'कॉपी'

Sat, 05 Dec 2020 02:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lahenga - फोटो : instagram
सर्दियों का मौसम और शादियों का सीजन एक साथ शुरू होता है। ऐसे में सबसे ज्यादा मुसीबत फैशन लवर लड़कियों के लिए हो जाती है। क्योंकि शादी में स्टाइलिश भी दिखना जरूरी है और ठंड से बचना भी। अगर आपको जरूरत से ज्यादा ठंड लगती है और आप इसलिए किसी की वेडिंग लहंगा पहनने से बचती हैं। तो एक बार इन स्टाइल को कॉपी करें। फिर देखें कैसे आप ठंड से बचने के साथ ही भरपूर स्टाइलिश भी दिखेंगी। और इस काम में मदद करेंगी बॉलीवड हसीनाओं की तस्वीरें। जिसमें वो लहंगे के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
स्वेटर के साथ पहने लहंगा स्कर्ट
सबसे आसान तरीका स्टाइलिश दिखने और ठंड से बचने का है लहंगे के साथ स्वेटर। किसी भी काले या सफेद रंग के टर्टल नेक बॉडीकॉन स्वेटर को आप अपनी लहंगा स्कर्ट के साथ ट्राई कर सकती हैं। साथ में एक खूबसूरत एटिंक नेकपीस इसे बिल्कुल अलग लुक देगा। आप चाहें तो इसके लिए सोनम कपूर से लेकर अदिति राव हैदरी या फिर मलाइका के लुक्स के इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
lahenga with blazer - फोटो : instagram
लहंगे को करें ब्लेजर के साथ मैच
सिंपल लहंगा चोली तो लगभग हर लड़की पहनती है। अगर आप कुछ हटके लुक चाहती हैं और ठंड से भी बचना चाहती हैं तो लहंगे के साथ ब्लेजर ट्राई करें। जी हां! सोनम कपूर की बहन का ये स्टाइल जरूर आपको पसंद आएगा। मखमली ब्लेजर और साथ में मल्टीकलर लहंगा बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

4 of 5
lahenga - फोटो : instagram
बोहो लुक भी दिखेगा कूल
स्टाइलिश दिखने के लिए बस थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत होती है। अगर शादी में भी आप कूल लुक चाहती हैं तो अपने किसी भी डेनिम जैकेट को लहरिया या राजस्थानी लहंगे के साथ कुछ य़ूं मैच करें। फिर देखिए कैसे पूरी महफिल में बस आप ही आप दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karisma kapoor - फोटो : instagram
बंदगला है बेस्ट
लहंगे के साथ ओवरकोट काफी खूबसूरत लगता है। या फिर कृति सेनन की तरह जैकेट लहंगा ट्राई करें। य़े आपको ठंड से बचाने के साथ ही काफी ट्रेंडी लुक भी देगा। वैसे आप चाहे तो लहंगे के साथ लंबी हैवी कपड़े की जैकेट बनवाकर पहन सकती हैं। करिश्मा कपूर का ये लुक जरूर आपकी इस लुक को कॉपी करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें