फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: प्रेंग्नेंसी में दिखना है स्टाइलिश तो करीना कपूर-सोनम कपूर से लें टिप्स

Thu, 09 Jun 2022 11:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
महिलाएं हर वक्त स्टाइल और फैशन के मामले में आगे रहना चाहती हैं। फिर वो चाहे उनका प्रेग्नेंसी टाइम ही क्यों ना हो। लेकिन इस समय स्टाइल के साथ ही कंफर्ट का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। वैसे अब बाजार में प्रेग्नेंसी में पहनने के लिए खास तरह के कपड़े मिलते हैं। जिनसे ना केवल आराम मिलता है बल्कि ये काफी स्टाइलिश भी दिखते हैं। ऐसे में अगर आप कंफ्यूज हैं कि क्या पहनें जिससे स्टाइलिश दिखें। तो करीना कपूर से लेकर सोनम कपूर के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
इन दिनों सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी को एंज्वॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वो अपनी तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ साझा कर रही हैं। जिसमे उनका कंफर्ट लुक देखने को मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
sonam kapoor - फोटो : instagram
पहली बार इवेंट के दौरान सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। जिसमे वो पैंट सूट पहनें थी। आप भी चाहें तो पैंट सूट के साथ स्मार्ट लुक पा सकती हैं। वैसे भी इन दिनों ओवरसाइज कपड़ों का ट्रेंड है। ऐसे में आप सूट के साथ ओवरसाइज पैंट ट्राई कर सकती हैं। या फिर किसी लूज फिटिंग ड्रेस के साथ ब्लेजर पहनें। ये काफी कूल और स्मार्ट लुक देगा।

4 of 6
sonam kapoor photos - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेग्नेंसी के दौरान लांग ड्रेस पहनना काफी आरामदायक लगता है। इसमे ना केवल आप स्टाइलिश दिखेंगी बल्कि कंफर्ट भी भरपूर मिलेगा। इसे आप चाहें तो जैकेट या फिर स्टोल के साथ मैच कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
kareena kapoor - फोटो : instagram fan page
अगर आप किसी फंक्शन में शामिल होना चाहती हैं तो करीना कपूर की तरह लांग अनारकली कुर्ता पहन सकती हैं। फ्लोर लेंथ का कुर्ता आप किसी भी दुपट्टे के साथ आसानी से पहनकर खूबसूरत दिख सकती हैं। साथ ही ये आपको काफी आराम भी देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kareena kapoor - फोटो : instagram fan page
क्या ना पहनें
अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान साड़ी पहनना चाहती हैं तो शोल्डर के पल्लू को प्लीट्स बनाने की बजाय ओपन करके रखें। ये खूबसूरत दिखेगा। साथ ही ड्रेस पहनना चाहती हैं तो थोड़े लांग लेंथ या मिडी ड्रेस पहनें। शार्ट लेंथ की ड्रेस में आप अनकंफर्ट फील कर सकती हैं। इसके साथ ही टाइट फिटिंग के कपड़ों से बचें। ये आपको आराम भी कम देंगे और देखने में भी अच्छे नहीं लगेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें