फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में चाहिए गुलाबी निखार तो फेस पैक में मिलाएं चुकंदर, त्वचा हो जाएगी साफ

Thu, 21 Jan 2021 08:53 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों में चेहरे की बेजान और रूखी होती त्वचा से परेशान हो गई हैं। तो इस बार चुकंदर का फेस पैक इस्तेमाल करिए। ये आपकी त्वचा को नया निखार देने में मदद करेगा। वैसे तो घर पर कई सारी चीजें होती हैं। जिनका इस्तेमाल कर त्वचा पर चमक ला सकते हैं। लेकिन चुकंदर में मौजूद पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन डी, सी, बी-6, आयरन और कोबालामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो खाने के साथ ही त्वचा पर लगाने पर भी असर दिखाते हैं। तो चलिए जानें कैसे चुकंदर को फेस पैक के रूप में इस्तेमाल में ला सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
चुकंदर - फोटो : Pixabay
रोजाना चुकंदर का फेसपैक इस्तेमाल करने से न सिर्फ आपकी त्वचा पर गुलाबी ग्लो आता है बल्कि दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। इसके अलावा यह आपके चेहरे से डेड स्किन सेल्स भी हट जाते हैं। वैसे तो चुकंदर घिसकर आप इसका जूस चेहरे पर लगा सकती हैं वहीं चुकंदर का फेसपैक भी त्वचा पर कमाल का असर करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
beetroot - फोटो : beetroot
चुकंदर को किसी भी फेस पैक में मिलाने के लिए सबसे पहले एक चुकंदर लेकर इसको टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद इसको गुलाब जल मिलाकर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। फिर इस पेस्ट को छानकर इसके पानी को निकालकर अलग रख लें। 

4 of 5
beauty - फोटो : Twitter
अब इस चुकंदर के पानी को बेसन के फेस पैक में या फिर संतरे के छिलके के फेस पैक में मिलाकर लगाएं। फिर दस से पंद्रह मिनट बाद जब पैक सूख जाए तो चेहरे को धो लें। फिर देखिए कैसे चेहरे पर गुलाबी निखार नजर आने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्यूटी टिप्स - फोटो : pixabay
चुकंदर के पानी को आप चाहे तो एक सप्ताह तक फ्रिज में स्टोर कर रख सकते हैं। लेकिन ज्यादा लंबे वक्त तक रखने पर ये खराब हो जाता है। तो इसलिए जब भी फेस पैक लगाना हो तो ताजे चुकंदर का रस निकालकर इसे फेस पैक में मिलाएं और गोरी, निखरी त्वचा पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें