फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया का 'न्यूड मेकअप' है 'ट्रेंडी', आप भी यूं कर सकती हैं इस्तेमाल

Wed, 25 Sep 2019 10:50 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया - फोटो : social media
न्यूड लुक को आजकल बेहद पंसद किया जा रहा है। अपने न्यूड लुक के चलते इस बार आलिया भट्ट काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में हुए एक अवार्ड शो के दौरान आलिया न्यूड लुक में नजर आई। उनके इस न्यूड लुक को फैंस ने खूब पंसद किया है।अगर आप भी आलिया भट्ट जैसा न्यूड लुक पाना चाहती हैं तो आपको किसी पार्लर में जाने की जरूरत नहीं है। इस मेकअप को आप घर पर भी कर सकती हैं।  आइए जानते हैं इस न्यूड मेकअप को कैसे किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
इस लुक को पाने के लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे पर हाइड्रेटिंग मास्क लगाएं। करीब 15 मिनट के बाद आप यह मास्क हटा लें। मास्क को हटाने के बाद आप अपने चेहरे पर गोल्ड इन्फ्यूज्ड सीरम लगा लें। इसके बाद होंठो पर लिप बाम या वैसलीन लगा लें। अब दोबारा अपने चेहरे पर प्राइमर लगा लें। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : twitter
इसके बाद हाइलाइटर को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। हाइलाइटर लगाने के बाद  हाइड्रेटिंग फाउंडेशन को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। अगर आपके चेहरे पर कोई दाग धब्बा है तो उसे कंसीलर की मदद से छिपा लें। अब अपनी भौंहों को आइब्रो पेंसिल से शेप दें। 
विज्ञापन

4 of 4
आलिया - फोटो : social media
अब अपने चीकबोन्स, टेंपल्स, ब्रो बोन और नोज ब्रिच पर रोज और गोल्ड पाउडर हाइलाइटर लगाकर हाइलाइट करें। अब अपने आंखो के ऊपर सिल्वर आइशेड का इस्तेमाल करें। आंखो के बाद अपनी दोनों पलकों पर मस्कारा लगा लें। अब अपने होंठो पर लाइट कोरल कलर की लिपस्टिक लगाएं। अब अपने मेकअप को सेटिंग स्प्रे से सेट कर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें