फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन फिर से नजर आईं पुराने लुक में, नवरात्रों में हुईं इस अंदाज में तैयार

Sun, 18 Oct 2020 04:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
vidya balan - फोटो : instagram
विद्या बालन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वहीं उनके स्टाइल स्टेटमेंट में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहे थे। मैक्सी ड्रेस से लेकर कस्टममेड साड़ियों में वो लगातार तस्वीरें शेयर कर रही थीं। जिन्हें देख फैशन एक्सपर्ट भी तारीफ कर रहे थे। लेकिन इस बार विद्या बालन ने अपने पुराने लुक में नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
vidya balan - फोटो : instagram
दरअसल, नवरात्रि के पहले दिन विद्या सिल्क की साड़ी पहने सबको शुभकामनाएं दे रही हैं। गोल्डन और रेड कलर की हैवी सिल्क की साड़ी में रेडी विद्या बिल्कुल फेस्टिव रेडी लुक में दिख रही हैं। जिसके साथ विद्या ने गोल्डन नेकपीस और ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
vidya balan - फोटो : instagram
टेंपल डिजाइन नेकपीस और गोल्डन झुमके के साथ विद्या बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में संज-संवरकर बैठी हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो बालों में जूड़े के साथ गजरा, साथ में माथे पर सिंदूर और बिंदी लगाए तैयार हैं। रिम्ड आईलाइनर, रेड लिप्स के साथ विद्या का लुक किसी नई-नवेली दुल्हन जैसा लग रहा है। 

4 of 5
vidya balan - फोटो : instagram
बता दें विद्या पिछले दिनों भी अपनी गॉर्जियस साड़ी की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। दरअसल, ऑनलाइन प्रमोशन के लिए विद्या ने ब्लैक, रेड एंड व्हाइट शेड की लहरिया प्रिंट की साड़ी चुनी थी। जिसे विद्या ने स्लीवलेस जूल नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vidya balan - फोटो : instagram
विद्या ने इस साड़ी को काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी किया था। टैन ब्राउन कलर की बेल्ट के साथ ट्रेंडी लुक के साथ विद्या का ये लुक काफी एक्सपेंसिव भी था। दरअसल, विद्या ने जिस ड्यूपियन सिल्क की साड़ी को पहना था उसकी कीमत सुन हर कोई हैरान था। दरअसल, डिजाइनर जे जे वालिया की वेबसाइट पर इस साड़ी की कीमत थी 99 हजार रुपये। जिसे सुन किसी का भी हैरान होना लाजिमी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें