Vidya Balan : आपके हर लुक को कंप्लीट करने में उन एक्सेसरीज का काफी हाथ होता है, जो आप आउटफिट के साथ कैरी करती हैं। इसके लिए आपकी पसंद काफी मैटर करती है। अगर ट्रेंड की बात करें तो आज-कल ऑक्सीडाइज इयररिंग्स काफी ट्रेंड में हैं। कई एक्ट्रेस ऑक्सीडाइज इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं। इनमें विद्या बालन भी शामिल हैं।
विद्या एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो एथनिक और वेस्टर्न दोनों कपड़ों के साथ ऑक्सीडाइज इयररिंग्स पहनती हैं। विद्या के हर लुक को बेहद पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर वो अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिस पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं। आज के लेख में हम आपको एक्ट्रेस विद्या बालन के पहने हुए कुछ स्टाइलिश और युनिक ऑक्सीडाइज सिल्वर इयररिंग्स दिखाने वाले हैं। अगर आप भी अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं तो विद्या के लुक से टिप्स ले सकती हैं।