फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triptii Dimri Outfit Collection: नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी के पास है हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन

Wed, 18 Sep 2024 11:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी के पास एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक का काफी शानदार और लेटेस्ट कलेक्शन है। 
विज्ञापन
1 of 7
तृप्ति डिमरी के पास है हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन - फोटो : instagram-Triptii Dimri
Triptii Dimri Outfit Collection: नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। इससे पहले उन्होंने एनिमल, कला, लैला मजनू समेत कई फिल्मों में काम करके धमाल मचाया है। फिल्मों में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाकर तृप्ति डिमरी ने नेशनल क्रश का खिताब जीता था। तृप्ति फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, जिस पर लोग काफी प्यार बरसाते हैं। उनके पास एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक का काफी शानदार और लेटेस्ट कलेक्शन है। ऐसे में आज यहां हम आपको तृप्ति डिमरी के कुछ ऐसे आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप खरीदारी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
तृप्ति डिमरी के पास है हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन - फोटो : instagram-Triptii Dimri
लहंगा 

अगर लहंगे में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो तृप्ति डिमरी के लहंगा लुक्स से टिप्स लेकर अपने लिए खरीदारी करें। वो अपने लहंगा को हमेशा काफी अलग अंदाज में कैरी करती हैं। लहंगे के साथ-साथ उनकी तरह का ही अलग डिजाइन के ब्लाउज बनवाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
तृप्ति डिमरी के पास है हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन - फोटो : instagram-Triptii Dimri
साड़ी 

अगर साड़ी पहनने का मन है, तो अपने लिए तृप्ति के जैसी साड़ी खरीदें। उनके पास सीक्विन वर्क से लेकर सिल्क तक की साड़ी का खूबसूरत कलेक्शन है। इसके साथ-साथ वो अक्सर हैवी वर्क वाली साड़ी पहने भी दिखाई देती हैं। ऐसे में आप उनसे टिप्स लेकर साड़ी खरीद सकती हैं।

4 of 7
तृप्ति डिमरी के पास है हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन - फोटो : instagram-Triptii Dimri
शरारा

शरारा भी उन पर काफी जचता है। वो अक्सर सूट पहनकर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने इस कलेक्शन से टिप्स लेकर अपने लिए सूट खरीद सकती हैं। त्योहारों के सीजन में ऐसा शरारा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
तृप्ति डिमरी के पास है हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन - फोटो : instagram-Triptii Dimri
फॉर्मल आउटफिट

एक्ट्रेस फॉर्मल लुक में भी काफी स्टाइलिश दिखती हैं। ऐसे में आप भी उनके इस लुक से टिप्स लेकर दफ्तर में अपना स्टाइलिश अंदाज दिखा सकती हैं। इस बेज रंग की पैंट और स्किनी व्हाइट टॉप में तृप्ति काफी प्यारी लग रहीं हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
तृप्ति डिमरी के पास है हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन - फोटो : instagram-Triptii Dimri
गाउन

तृप्ति डिमरी के पास बॉडीकॉन गाउन का काफी शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आप भी उनसे टिप्स लेकर अपने लिए गाउन खरीद सकती हैं। अगर ग्लैमरस दिखने का शौक है, तो तृप्ति के कलेक्शन से टिप्स लेकर अपने लिए गाउन खरीदें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तृप्ति डिमरी के पास है हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन - फोटो : instagram-Triptii Dimri
फ्लोरल ड्रेस

इस तरह की फ्लोरल ड्रेस आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। तृप्ति की ये ड्रेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी। ऐसी ड्रेसेस के साथ हील्स पहनें। आप चाहें तो इसके साथ जूते पहनकर भी अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें