फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन की दुल्हन बनीं नताशा दलाल का वीडियो हो रहा वायरल, शादी के लिए हुईं कुछ यूं तैयार

Mon, 25 Jan 2021 01:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/viralbhayani
वरुण धवन और नताशा दलाल बीते रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। पूरी शादी के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि अंदर की तस्वीरें बाहर ना जाए। हालांकि शादी के बाद वरुण और नताशा ने बाहर आकर मीडियावालों को जमकर पोज दिया। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। साथ ही सब बॉलीवुड कपल को बधाई दे रहे हैं। शादी की एक दो तस्वीरों के अलावा दुल्हन बनीं नताशा का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी - फोटो : instagram/viralbhayani
जिसमे वो रेडी होती दिख रही हैं। मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है। जिसमे एक महिला नताशा को रेडी करती नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
इस वीडियो में नताशा दुल्हन के लिबास में तैयार हो रही हैं। वह कैमरे की ओर देखती हैं और मुस्कुरा देती हैं। नताशा मेकअप के लिए कुर्सी पर बैठी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने ब्राइडल लहंगा पहना है। तभी एक महिला उनके सिर पर दुपट्टा लगाती हैं। सफेद रंग की दुल्हन की ड्रेस में नताशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

4 of 6
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी - फोटो : varun dhawan fan page
वैसे बता दें कि नताशा ने दुल्हन के लिबास के लिए काफी हल्के मेकअप का चुनाव किया था। न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ ग्लिटरी आईशैडो और डायमंड की ज्वैलरी बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं नताशा ने हाथों में सफेद और सिल्वर रंग के लहंगे से मैच करती चूड़ियां पहनी थीं। साथ में कलीरे भी सिल्वर रंग के पहन रखे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : Instagram
दुल्हन बनीं नताशा ने सिल्वर रंग का खुद का डिजाइन किया लहंगा पहना था। वहीं वरुण धवन भी आउटफिट मैच करते हुए सिल्वर रंग के शेरवानी पहने दिखे। जिसके साथ उन्होंने हैवी दुपट्टा गले में डाल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/viralbhayani
चर्चा ये भी है कि जल्दी ही वरुण धवन शादी का रिसेप्शन में देने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये पार्टी मुंबई के आलीशान पांच सितारा होटल में दी जाएगी। पहले इस पार्टी का आयोजन 26 जनवरी को होने वाला था। लेकिन गणतंत्र दिवस की वजह से अब इस तारीख में फेरबदल कर 2 फरवरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें