फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे 2020: इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर को दें खास गिफ्ट, देखकर हो जाएंगे खुश

Fri, 14 Feb 2020 10:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
14 फरवरी यानी की वैलेंटाइन डे और ये दिन हर प्रेमी जोड़े के लिए खास है। फिर वो अपने प्यार को दिल की बात बतानी हो या फिर शादी का प्रपोजल रखना हो। हांलाकि अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज भी कर चुके हैं तो कोई बात नहीं। इस दिन प्रेमी या प्रेमिका एक दूसरे को कोई खूबसूरत सा गिफ्ट देकर इस दिन को मना सकते हैं। साथ ये जरूरी नहीं कि लड़का ही गिफ्ट करें। लड़कियां भी अपने ब्वॉयफ्रेंड को कोई शानदार सा तोहफा देकर सरप्राईज कर सकती हैं। तो चलिए जानें ऐसी ही कुछ शानदार गिफ्ट आइडिया जो आपके बड़े काम आएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
कम बजट में गिफ्ट
घड़ी देने का आइडिया कभी भी फेल नहीं हो सकता। लड़का हो या लड़की हर किसी को घड़ी पसंद आती है। आजकल तो वैसे भी स्मार्टवॉच का जमाना है। साथ ही इनकी रेंज भी 1000 से शुरू हो जाएगी। तो क्यों न इस बार अपने पार्टरन को किसी बढ़िया ब्रांड की स्मार्टवॉच या फिर स्मार्टबैंड गिफ्ट करें। अच्छे स्मार्टबैंड आपको 1,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की रेंज में मिल जाएंगे। स्मार्टबैंड के लिए आप शाओमी, ऑनर, हुवावे और सैमसंग जैसी कंपनियों को चुन सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पावरबैंक
पावरबैंक
आजकल लड़कियां क्या, लड़के भी स्मार्टफोन से एक मिनट दूर रहना नहीं चाहते, तो इस वैलेंटाइन आप अपनी प्रेमिका को पावरबैंक गिफ्ट कर सकते हैं। 700 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक में आपको 11,000 से लेकर 20,000 एमएच तक के पावरबैंक मिल जाएंगे। आप एंकर, एंब्रेन, सैमसंग, एमआई और इंटेक्स जैसी कंपनियों के पावरबैंक गिफ्ट कर सकते हैं।

4 of 6
मोबाइल कवर
मोबाइल केस
आखिर गिफ्ट की बात करें तो आप खूबसूरत रंग-बिरंगा या क्रिस्टल का मोबाइल कवर भी गिफ्ट में दे सकते हैं, क्योंकि आपने देखा होगा कि लड़कों के फोन में भले ही कवर हो या ना हो लेकिन लड़कियों के फोन में चमचमाता हुआ कवर जरूर होगा।
विज्ञापन

इंडोर प्लांट्स
 ये तो हो गई गैजेट्स की बात। अगर आप अपने पार्टनर को कुछ अलग देना चाहते हैं तो इंडोर प्लांट्स दे सकते हैं।ये प्लांट्स हमारी हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ हमारे मूड को भी अच्छा रखते हैं।ऐसे में आप अपने पार्टनर को इनडोर प्लांट्स गिफ्ट कर सकते हैं।इससे उनके आसपास पॉजिटिविटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
स्मार्ट लॉकेट
अगर आप अपने पार्टनर की सुरक्षा के लिए परेशान रहते हैं तो इस बार उन्हें स्मार्ट लॉकेट गिफ्ट करें। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह कोई आम लॉकेट नहीं है। इसके पीछे एक बटन है जिसपर क्लिक करके अपने चाहने वालों को अपात स्थिति में मैसेज भेज सकते हैं। इसके अलावा इस लॉकेट के जरिए लाइव लोकेशन भी शेयर किया जा सकती है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसे आप स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें