फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week: रोज डे से वैलेंटाइन डे तक, हर दिन पहनें अलग और खास रंग की ड्रेस

Wed, 05 Feb 2025 02:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहते हैं कि वैलेंटाइन वीक में आपका लुक हर दिन अलग और स्पेशल लगे, तो हर दिन थीम के हिसाब से परफेक्ट ड्रेस कलर पहनें और अपने स्टाइल से अपने पार्टनर का दिल जीतें।
विज्ञापन
1 of 9
रोज डे से वैलेंटाइन डे तक, हर दिन पहनें अलग और खास रंग की ड्रेस - फोटो : अमर उजाला
Valentine Week: वैलेंटाइन वीक सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि प्यार का पूरा हफ्ता होता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक, हर दिन का एक खास मतलब और उसकी खास अहमियत होती है।

अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं, तो हर दिन को अलग अंदाज में सेलिब्रेट करें और अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाएं। इस पूरे हफ्ते आप अलग-अलग रंग की ड्रेस पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। यहां हम आपको वैलेंटाइन वीक के आठ दिनों के लिए आठ रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप हर दिन एक अलग रंग कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
7 फरवरी - रोज डे - फोटो : instagram
7 फरवरी - रोज डे 

रोज डे के दिन आप गुलाबी रंग का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। गुलाबी रंग काफी सॉफ्ट सा होता है, इसलिए आप रोज डे पर पिंक रंग की कोई ड्रेस कैरी कर सकती हैं। गुलाबी रंग की साड़ी भी आप चाहें तो कैरी कर सकती हैं। साड़ी भी आपके लुक में चार चांद लगाएगी। 
विज्ञापन

3 of 9
8 फरवरी - प्रपोज डे - फोटो : instagram
8 फरवरी - प्रपोज डे

प्रपोज डे का दिन हर प्रेमी जोड़े के लिए खास होता है। ऐसे में आप चाहें तो इस दिन पेस्टल रंगों का चयन कर सकती हैं। पेस्टल रंग में तस्वीरें काफी अच्छी आती हैं। पेस्टल रंग की ड्रेस आपको बाजार में आसानी से मिल भी जाएगी। इन पेस्टल रंगों में लैवेंडर और लाइलैक आजकल काफी ट्रेंड में हैं। 

4 of 9
9 फरवरी-  चॉकलेट डे - फोटो : instagram
9 फरवरी-  चॉकलेट डे

चॉकलेट का रंग ब्राउन होता है, इसलिए इस खास दिन आप ब्राउन रंग का आउटफिट ही कैरी करें। ये रंग वॉर्मथ और विश्वसनीयता का प्रतीक है। ऐसे में आप चाहें तो चॉकलेट ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस कैरी करें। ये आपके लुक को खूबसूरत बनाएगी। 
विज्ञापन

5 of 9
10 फरवरी – टेडी डे - फोटो : instagram
10 फरवरी – टेडी डे

टेडी डे के दिन आप ब्लू रंग के आउटफिट का चयन कर सकती हैं। नीला रंग भरोसे और स्थिरता का प्रतीक होता है। ऐसे मे आप चाहें तो नीले रंग की ड्रेस या फिर कॉ-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
11 फरवरी – प्रॉमिस डे - फोटो : instagram
11 फरवरी – प्रॉमिस डे 

ये दिन है अपने पार्टनर को भरोसा दिलाने का कि आप उनके लिए हर कदम पर खड़े हैं। ऐसे में हरे रंग का आउटफिट पहनें। हरा रंग ग्रोथ और नई शुरुआत का प्रतीक हैष ऐसे में लाइम ग्रीन ड्रेस या स्कर्ट-टॉप पहनें। चाहें तो एमराल्ड ग्रीन इंडो-वेस्टर्न सूट पहनें। 
विज्ञापन

7 of 9
12 फरवरी – हग डे - फोटो : instagram
12 फरवरी – हग डे 

इस दिन कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो पर्पल आउटफिट का चयन करें। ये रंग रॉयलनेस का प्रतीक होता है। इसलिए आप हग डे के दिन पर्पल रंग की ड्रेस या साड़ी पहनें। ये रंग आपको खूबसूरत दिखने में भी मदद करेगा। 

8 of 9
13 फरवरी – किस डे - फोटो : instagram
13 फरवरी – किस डे 

काला रंग एलीगेंस और मिस्ट्री का प्रतीक होता है। इसलिए किस डे के दिन आप इसे कैरी कर सकती हैं। काले रंग की साड़ी या फिर ड्रेस दोनों ही आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। ब्लैक शिमरी ड्रेस तो आप डेट नाइट में भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
14 फरवरी – वैलेंटाइन डे - फोटो : instagram
14 फरवरी – वैलेंटाइन डे 

अब बारी है आखिरी दिन यानी कि वैलेंटाइन डे कि, तो आप इस दिन प्यार का प्रतीक लाल रंग कैरी करें। लाल रंग प्यार और पवित्रता का प्रतीक है। ऐसे में बिना सोचे वैलेंटाइन डे के दिन लाल रंग का आउटफिट पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें