फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day Special Tips: डेट नाइट के लिए ऐसे हों तैयार, ड्रेस से लेकर मेकअप भी हो खास

Sat, 14 Feb 2026 08:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Valentine's Day Special Tips: अगर आप भी वैलेंटाइन डे के मौके पर डेट नाइट के लिए तैयार होना चाहती हैं तो अपने लुक को खास बनाएं। यहां हम उसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
डेट नाइट के लिए ऐसे हों तैयार, ड्रेस से लेकर मेकअप भी हो खास - फोटो : Adobe stock
Valentine's Day Special Tips: अगर आप भी वैलेंटाइन डे के मौके पर डेट नाइट के लिए तैयार हो रही हैं, तो यहे समय है अपने लुक को खास और यादगार बनाने का। प्यार के इस खास दिन पर हर कोई चाहता है कि वह अपने पार्टनर के सामने सबसे अलग और आकर्षक दिखे।

 चाहे आप कैंडल लाइट डिनर पर जा रही हों या किसी रूफटॉप कैफे में खास शाम बिताने वाली हों, आपका आउटफिट, मेकअप और कॉन्फिडेंस—तीनों का सही तालमेल आपके लुक को परफेक्ट बना सकता है। वैलेंटाइन डे सिर्फ प्यार जताने का दिन नहीं, बल्कि खुद को स्टाइलिश अंदाज में पेश करने का भी मौका है। 

सही रंगों का चुनाव, हल्का लेकिन ग्लैमरस मेकअप और ट्रेंड के मुताबिक एक्सेसरीज आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी डेट नाइट खास और यादगार बने, तो नीचे दिए गए टिप्स जरूर फॉलो करें।
 
विज्ञापन

2 of 5
वैलेंटाइन डे पर कैसे तैयार हों ? - फोटो : instagram
मेकअप रखें सॉफ्ट और ग्लोइंग
 
  • डेट नाइट के लिए मेकअप ओवरड्रामेटिक नहीं बल्कि सॉफ्ट और नेचुरल ग्लो वाला होना चाहिए।
  • ड्यूई बेस मेकअप चुनें ताकि स्किन फ्रेश और हेल्दी लगे।
  • न्यूड, पीच या रोज पिंक लिपस्टिक रोमांटिक वाइब देती है।
  • हल्का स्मोकी आई लुक आपकी आंखों को आकर्षक बनाएगा।
  • हाईलाइटर से चीक्स और नोज ब्रिज को उभारें।
  • ध्यान रखें कि मेकअप लाइटिंग के हिसाब से करें। 
  • अगर कैंडल लाइट डिनर है तो हल्का शिमर और ग्लोइंग फिनिश बेहतर रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
वैलेंटाइन डे पर कैसे तैयार हों ? - फोटो : instagram
हेयरस्टाइल पर दें खास ध्यान
 
  • हेयरस्टाइल आपके लुक को पूरा करती है।
  • सॉफ्ट कर्ल्स आपको क्यूट और रोमांटिक लुक देंगे।
  • लो बन आपको एलिगेंट और बॉस लेडी वाइब देगा।
  • हाफ-टाई हेयरस्टाइल मॉडर्न और स्टाइलिश लगती है।
  • स्ट्रेट और ओपन हेयर सिंपल लेकिन क्लासी विकल्प है।
  • हेयरस्टाइल चुनते समय आउटफिट और फेस शेप का ध्यान जरूर रखें।

 

4 of 5
वैलेंटाइन डे पर कैसे तैयार हों ? - फोटो : instagram
 एक्सेसरीज रखें मिनिमल
  • डेट नाइट पर ओवर एक्सेसराइजिंग से बचें।
  • स्टड ईयररिंग्स, डेलिकेट नेकलेस, स्लिम ब्रेसलेट और एक क्लासी क्लच बैग आपके लुक को परफेक्ट बैलेंस देंगे। 
  • याद रखें—“Less is More” ही डेट नाइट का गोल्डन रूल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैलेंटाइन डे पर कैसे तैयार हों ? - फोटो : instagram
कॉन्फिडेंस है सबसे बड़ा स्टाइल

सबसे अहम बात आपका आत्मविश्वास।  अगर आप खुद को अच्छा महसूस करेंगी तो वही चमक आपके चेहरे पर नजर आएगी। एक प्यारी मुस्कान, पॉजिटिव बॉडी लैंग्वेज और सहज व्यवहार आपकी डेट को और भी खास बना देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें