फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2024: डेट पर पार्टनर को बनाना है दीवाना तो पहनकर जाएं ऐसे आउटफिट

Sat, 10 Feb 2024 10:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस बार वैलेंटाइन डे के दिन डेट पर जा रही हैं, तो अपने पार्टनर को खास तरह की ड्रेस पहनकर इंप्रेस कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
वैलेंटाइन डे - फोटो : instagram
फरवरी का महीना चल रहा है। इसे लोग प्यार का महीना भी कहते हैं। दरअसल, इस महीने में वैलेंटाइन वीक आता है। वैसे तो वैलेंटाइन वीक का हर एक दिन खास होता है, लेकिन 14 फरवरी की लोग अलग से तैयारियां करते हैं। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए काफी तैयारियां करते हैं।

कुछ लोग अपने पार्टनर को फिल्म दिखाने ले जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाते हैं। हर लड़की ये चाहती है, कि अपनी डेट पर वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए लड़कियां पहले से तैयारी करती हैं।

अगर आप भी इस बार डेट पर जाकर अपने पार्टनर को अपना दीवाना बनाना चाहती हैं, तो हम आपको आउटफिट के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। ये सभी आउटफिट पहनकर आप अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा सकती हैं। खास बात ये है कि हम जो आउटफिट आपको दिखाने जा रहे हैं, वो सभी लाल रंग के हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
वैलेंटाइन डे - फोटो : instagram
बॉडीकॉन गाउन

इस तरह का लाल रंग का बॉडीकॉन गाउन देखने में बेहद कमाल का लगता है। अगर आप डेट नाइट के दिन ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो इस तरह की बॉडीकॉन गाउन पहन सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
वैलेंटाइन डे - फोटो : instagram
स्लिट ड्रेस

ग्लैमरस लुक के लिए इस तरह की स्लिट ड्रेस आप खरीद सकती हैं। ये देखने में कमाल की लगती है। इसके साथ अपने बालों को आप या तो खुला रख सकती हैं, या फिर मेसी बन बना सकती हैं। 

4 of 7
वैलेंटाइन डे - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस

अगर आपको शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद है, तो आप इस तरह की लाल ड्रेस कैरी कर सकती हैं। अपने बालों को आप हल्का कर्ल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
वैलेंटाइन डे - फोटो : instagram
वुलेन ड्रेस

अगर आपको ज्यादा सर्दी लगती है, तो आप इस तरह की वुलेन ड्रेस अपने लिए खरीद सकती हैं। ये काफी क्लासी लगती है। इसके साथ बूट्स पहनकर अपने लुक को पूरा करें। 
विज्ञापन

6 of 7
वैलेंटाइन डे - फोटो : instagram
स्लिट स्कर्ट और ट्यूब टॉप

ग्लैमरस लुक के लिए आप स्लिट स्कर्ट के साथ ट्यूब टॉप कैरी कर सकती हैं। डेट नाइट के लिए ये काफी खूबसूरत आउटफिट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वैलेंटाइन डे - फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप

आप इस तरह की स्कर्ट टॉप पहनकर डेट पर जा सकती हैं। इसके साथ अगर आप हील्स पहनेंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। इसके साथ ही कानों में ईयररिंग पहनकर अपने बालों को खुला रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें