फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2023 : वैलेंटाइन डे पर अचानक बना पार्टनर संग बाहर जाने का प्लान, तो मिनटों में इस तरह हों तैयार

Tue, 14 Feb 2023 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिनकों फॉलो करके आप मिनटों में अपनी डेट के लिए तैयार हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Valentine Day 2023 - फोटो : istock
Valentine Day 2023 : हर प्रेमी जोड़े के लिए वैलेंटाइन डे का दिन बेहद खास होता है। जिसके लिए काफी पहले से सभी तैयारियां करने लगते हैं। कई कपल्स अपने व्यस्त शेड्यूल की वजह से मिल नहीं पाते। पर, कई कपल्स अचानक से मिलने का प्लान बना लेते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लड़कियों के लिए सामने आती है जिन्होंने मिलने की तैयारी पहले से नहीं की होती। इस दिन अपने पार्टनर के सामने हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। पर, जल्दबाजी के चक्कर में सही से तैयार होने का समय नहीं मिल पाता।

ऐसे में आपकी इस समस्या का समाधान हमारे पास है। दरअसल, आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिनकों फॉलो करके आप मिनटों में अपनी डेट के लिए तैयार हो सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन उपायों को अपनाकर आप अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
घर पर बने फेस मास्क का करें इस्तेमाल
घर पर बने फेस मास्क का करें इस्तेमाल

अगर आपके पार्टनर ने अचानक से डेट प्लान की है और आपको पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाया है तो घर पर ही फेस मास्क बनाएं। घर पर आप हल्दी, मलाई और शहद की मदद से फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। इस मास्क को 15 मिनट कर चेहरे पर लगाने से आपका फेस ग्लो करेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
डेट से पहले करें नेचुरल स्क्रब
डेट से पहले करें नेचुरल स्क्रब

डेट पर जाने से कुछ मिनट पहले आप घर पर ही स्क्रब कर सकती है। स्क्रब करने से डेड स्किन निकल जाती है। जिससे चेहरा इंस्टेंट ग्लो करता है। 

4 of 6
करें इंस्टेंट क्लीनअप - फोटो : istock
करें इंस्टेंट क्लीनअप

डेट पर जाने के ठीक पहले आप अगर घर पर ही क्लीन अप करेंगी तो आपका चेहरा क्लीन दिखेगा। आपका खिला हुआ चेहरा देखकर आपका पार्टनर इंप्रेस हो जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
डेट पर पहनें ऐसे आउटफिट - फोटो : istock

डेट पर पहनें ऐसे आउटफिट

वैलेंटाइन डे की डेट के लिए अगर आपका प्लान अचानक से बना है तो आप गाउन या फिर शॉर्ट ड्रेस पहन सकती हैं। अगर आपके पार्टनर को एथनिक पसंद है तो रेड कलर की साड़ी भी बेस्ट ऑप्शन है। बस इसे कैरी करते समय मेकअप का खास ध्यान रखें। कोई ऐसा कपड़ा ना पहनें जिसमें आप असहज हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करें इस तरह से मेकअप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
करें इस तरह से मेकअप

आज कल रोजी लिप्स काफी ट्रेंडिंग में है। तो अगर आप डेट पर पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती हैं तो मेकअप पर खास ध्यान दें। ड्रेस के हिसाब से ही मेकअप अच्छा लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें